Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Election: जिनको बैसाखियों की जरूरत, वो करते हैं गठबंधन, बसपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार – सतीश चंद्र मिश्रा

Default Featured Image

कानपुर: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhan sabha chunav) में तीसरे चरण के मतदान की तारीख नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पाटिर्यों के स्टार प्रचारकों ने कानपुर-बुंदेलखंड का रुख किया है। कानपुर पहुंचे बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (satish chandra mishra) ने एसपी और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनको बैसाखियों की जरूरत होती है। वो लोग गठबंधन करते हैं। हमारा किसी से गठबंधन नहीं हैं। बीएसपी अपने दम पर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

राज्यसभा सांसद और बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा कानपुर की घाटमपुर विधानसभा पहुंचे। घाटमपुर से बीएसपी प्रत्याशी प्रशांत अहिरवार के समर्थन में सतीश चंद्र मिश्रा ने जनसभा को संबोधित किया। बीएसपी की सभा में बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंचे थे।

कमजोर लोग गठबंधन कर रहे हैं
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के चुनाव में बीएसपी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इसमें ये दो चरण निकल चुके हैं, इसका बड़ा योगदान होगा। हमारे गठबंधन का सवाल ही कहां उठता है। हम लोग पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। गठबंधन तो लोग कर रहे हैं, जो अपने आप को कमजोर महसूस कर रहे थे। जिनको बैसाखियों की जरूरत थी, उन लोगों ने गठबंधन किया है।

बेरोजगारी करेंगे दूर
उन्होंने कहा कि विधानसभा 2007 में जितनी सीटें लाए थे, उससे कहीं ज्याद सीटों के साथ सरकार बना रहे हैं। बहनजी (मायावती) ने कहा है कि हमारी सरकार बनेगी तो हम सबसे पहले बेराजगारी दूर करेंगे। इसके साथ ही सतीश चंद्र मिश्रा ने बिकरू कांड में हुए एनकांउटरों पर भी सवाल उठाए।

खुशी के हाथों की मेंहदी नहीं छूटी थी
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि कानपुर की साढ़े सोलह साल की लड़की खुशी दुबे, जो ब्राह्मण समाज की लड़की थी। एक दिन पहले उसकी शादी हुई थी। शादी होकर वो अपने ससुराल पहुंची थी। उसके हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी। उसके पति को तो गोलियों से भून दिया। लखनऊ से निर्देश आया था। उन्होंने पूछा कि विकास दुबे के घर में काम करने वाली महिला रेखा अग्निहोत्री का क्या कसूर था। रेखा के 6 साल की बच्ची और 3 साल का बेटा था, उसको भी उठाकर ले गए। इस कांड के बीस महीने होने वाले हैं। उन्हें जेल से बाहर नहीं आने दिया गया है।

बसपा सतीश मिश्रा