Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,08,91,326 तथा दूसरी डोज 11,09,63,578 दी गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,48,441 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 1,207 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,22,09,776 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 2,714 लोग तथा अब तक कुल 20,24,661 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 12,484 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 14 फरवरी, 2022 को एक दिन में 8,97,314 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,08,91,326 तथा दूसरी डोज 11,09,63,578 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,17,86,630 तथा दूसरी डोज 18,62,816 दी गयी है। कल तक 20,25,746 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 27,75,30,096 वैक्सीन की डोज दी गयी है।