Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Chunav 3rd Phase: करहल को जीतने के लिए जंग, अखिलेश के साथ अमित शाह दिखाएंगे दम

Default Featured Image

मैनपुरी: करहल विधानसभा चुनाव (Karhal Assembly Election 2022) की जंग काफी रोचक हो गई है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) यहां से चुनावी मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इससे दोनों ही दलों के बीच मुकाबला काफी जोरदार है। इस मुकाबले की की अहमियत ऐसे समझ सकते हैं कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) भी चुनावी प्रचार में उतर चुके हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के मैदान मैदान में वे पहली बार उतरे। अब चुनावी मैदान में वोट मांगने के लिए स्वयं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) उतर रहे हैं। यहां दोनों ही नेताओं की रैली महज आधे घंटे के अंतराल पर है।

यूपी के चुनावी मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ के उतरने की घोषणा के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उतरने की घोषणा कर दी। इसके बाद से ही तय हो गया था कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें उनकी ही सीट पर घेर कर चुनावी मैदान में मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी। अखिलेश के नामांकन के एक घंटे के भीतर केंद्रीय मंत्री और क्षेत्र के कद्दावर नेता एसपी सिंह बघेल को उतार कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। बघेल ने नामांकन के बाद से ही ओबीसी वोट बैंक को एकजुट करना शुरू कर दिया। इसके अलावा वे बीजेपी की रणनीति को जमीन पर उतारते दिख रहे थे। इस क्रम में उन पर हमले की खबर आई और इसने चुनावी माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया है। ऐसे में अखिलेश के पक्ष में माहौल बनाने क्षेत्र से सांसद और उनके पिता मुलायम सिंह यादव को उतरना पड़ा।

आखिरी दिन लगेगा पूरा जोर
तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का शुक्रवार को अंत हो रहा है। ऐसे में आखिरी दिन पूरा जोर इस सीट पर लगेगा। करहल विधानसभा सीट से दोनों ही प्रमुख दल तीसरे चरण की 59 विधानसभा सीटों पर रविवार को होने वाले चुनाव से पहले बड़ा संदेश देने की कोशिश करते दिखेंगे। अखिलेश यादव करहल में अपने लिए वोट मांगते नजर आएंगे। साथ ही, वे तीसरे चरण के चुनाव की सभी सीटों पर अपने समीकरण को मजबूत करने का भी संदेश यहां से दे सकते हैं। इसका असर चुनावी मैदान में पड़ना तय है। करहल के कोसमा चौराहा के पास अपराह्न करीब 2 बजे उनकी जनसभा होनी है।

कोसमा चौराहे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा का कार्यक्रम अपराह्न 1.30 बजे निर्धारित है। ऐसे में एक ही स्थान पर दोनों ही दलों के शीर्ष नेता अपना-अपना जोर लगाते दिखेंगे। इसका चुनावी मैदान पर बड़ा असर दिख सकता है। शाह यहां से अखिलेश के समीकरण की काट देने की कोशिश करेंगे।

मैनपुरी में अखिलेश की ताबड़तोड़ सभाएं
अखिलेश यादव शुक्रवार को चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले मैनपुरी में अपना दम दिखाते नजर आएंगे। इस जिले को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। ऐसे में किसी प्रकार की सेंधमारी न हो। इससे बचाने की कोशिश होगी। करहल के कोसमा चौराहे पर अपराह्न 2 बजे जनसभा के बाद वे मैनपुरी सदर विधानसभा के गंगापुर कुरावली में 2.30 में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भोगांव के नेशनल डिग्री कॉलेज में अपराह्न 3.00 बजे और किशनी के आदर्श इंटर कॉलेज ग्राउंड में 3.30 बजे एक जनसभा का कार्यक्रम है।

करहल के चुनावी मैदान में होंगे अमित शाह और अखिलेश यादव