Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Election 2022: मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज में पोलिंग पार्टियां हो रहीं रवाना, रविवार को है मतदान

Default Featured Image

सार
मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा-कासगंज जिले की 16 विधानसभा सीटों के लिए रविवार को मतदान है। इसके लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई. 

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रविवार को मतदान है। मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा-कासगंज जिले की 16 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान होगा। चारों जिले में शनिवार सुबह 10 बजे से निर्धारित स्थलों से मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम, वीवी पैट व अन्य निर्वाचन सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

मैनपुरी जिले की करहल समेत चार विधानसभा सीटों के लिए 1756 मतदेय स्थलों पर मतदान होना है। नवीन मंडी से शनिवार को प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए एक पोलिंग पार्टी को पुलिस बल के साथ भेजा जा रहा है। रवानगी से पूर्व पोलिंग पार्टी को ईवीएम, वीवीपैट व अन्य अभिलेख उपलब्ध कराए गए। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए विधानसभवार अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। 

किशनी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 410 और करहल विधानसभा क्षेत्र के लिए सर्वाधिक 475 पोलिंग पार्टिंयां बनाई गई हैं। वहीं 176 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में नवीन मंडी में मौजूद हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान नवीन मंडी में एक मेडिकल टीम भी लगाई गई है। 

फिरोजाबाद में पुलिस लाइन से हो रही रवानगी 
फिरोजाबाद जिले में पोलिंग पार्टियों की रवानगी पुलिस लाइन परिसर से हो रही है। विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी रवाना किए जाने को कुल 49 टेबल लगाई गई हैं। मतदान कार्मिकों के लिए विधानसभा क्षेत्र फिरोजाबाद, टूंडला, जसराना, शिकोहाबाद एवं सिरसागंज विधानसभा के लिए अलग-अलग पांडाल लगाए गए हैं।

कासगंज में मंडी परिसर से रवानगी
कासगंज जिले में तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो रही है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मंडी परिसर में अलग-अलग व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। स्ट्रांग रूम में ईवीएम को विधानसभा के आधार पर तैयार करके रख लिया गया है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। 
। 

हेल्पलाइन नंबर 
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कासगंज का नंबर 9456413658,  अमांपुर का नंबर 9068698985 और पटियाली का नंबर 7456943369 है। जिले में कुल मतदाता 1032979, पुरुष मतदाता 551733, महिला मतदाता 481195, अन्य मतदाता 51 हैं। मतदेय स्थल 1233, सहायक मतदेय स्थल 3, मॉडल बूथ 6, सखी बूथ 6, दिव्यांग बूथ 6 बनाए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट 11, 94 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। 
एटा में 1643 बूथ बनाए गए
एटा के मंडी स्थल से पोलिंग पार्टिंयां रवाना हो रही है। चारों विधानसभाओं के लिए अलग-अलग शिविर आदि की व्यवस्था की गई है। मतदान के लिए जिले में 1176 मतदान केंद्रों पर 1643 बूथ बनाए गए हैं। जहां जिले के 1281191 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान कराने के लिए 1809 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं। इन पार्टियों में 7236 मतदान कार्मिक रखे गए हैं। 

चार सुपर व 15 जोन में बांटा गया जिला
प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले को चार सुपर जोन और 14 जोन में बांटा है। वहीं 160 सेक्टर बनाए गए हैं। पांच से अधिक बूथों वाले मतदान केंद्रों पर 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 

आंकड़ों पर एक नजर
चारों विधानसभाओं में प्रत्याशी- 54
चारों विधानसभाओं में मतदाता- 1281191
मतदान केंद्र- 1176
मतदान के लिए बनाए बूथ- 1643
पोलिंग व रिजर्व पार्टियां- 1806
पार्टियों में लगे कार्मिक- 7236

विस्तार