Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Latest New: बांदा में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो बच्चों की मौत… 11 घायल

अनिल सिंह, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बारातियों के भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती करा, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार को दोपहर में कालिंजर थाना क्षेत्र के अस्थाई बस स्टैंड के पास हुई। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के अजयगढ़ से फतेहगंज आई बारात शनिवार को वापस जा रही थी। बाराती एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। तभी ट्रैक्टर एक डिवाइडर से टकरा गया। इससे बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इसमें 2 बच्चों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे 15 लोग
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 15 लोग सवार थे। घटना के तुरंत बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नरैनी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां के डॉक्टरों ने घायलों की मरहम पट्टी कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मृतक बच्चों में एक 13 साल का दूसरा 8 वर्ष का
इस घटना में 13 वर्ष का शनि और संतोष पटेल के 8 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। बारात अजय गढ़ मध्य प्रदेश से फतेहगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर आई थी। बारात विदाई के बाद वापस जा रही थी। लौटते समय ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।