Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Election Live Phase 3: 59 सीटों पर मतदान जारी, कई जगह ईवीएम खराब, बूथों पर मतदाताओं की लगीं कतार

Default Featured Image

09:13 AM, 20-Feb-2022

इस बार सबसे आसान चुनाव: महाना
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में कानपुर में राज्य मंत्री सतीश महाना ने वोट डाला। मतदान करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश महाना ने कहा कि इस बार सबसे आसान चुनाव है। समाजवादी पार्टी को अपनी सीट पर मुश्किलें हो रहीं हैं। अखिलेश यादव को समर्थन के लिए अपने पिताजी को बुलाना पड़ा। उनकी खुद की सीट फंसी हुई है वह पहले अपनी सीट बचाएं।  

 

09:11 AM, 20-Feb-2022

रामगोपाल का दावा, चौथे चरण तक हासिल कर लेंगे बहुमत
सैफई में समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के चौथे चरण तक हम बहुमत हासिल कर लेंगे। बाकी चरणों के चुनाव में जीती गई सीटें ज्यादा होंगी। करहल से इनको कोई उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा था इसलिए आखिरी समय में बली का बकरा बनाने एस. पी. सिंह बघेल को भेजा गया है। इस बार ऐसा लग रहा है कि लोग सिर्फ अखिलेश यादव का चेहरा देखकर वोट दे रहे हैं। 

09:08 AM, 20-Feb-2022

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी ने डाला वोट
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी और फर्रुखाबाद सदर से पार्टी के उम्मीदवार लुईस खुर्शीद ने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि उत्साह महसूस हो रहा है। प्रियंका गांधी की वजह से मैं हर जगह गई और महिलाओं ने मतदान में दिलचस्पी दिखाई। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमें उत्तर प्रदेश में पहले काफी दिक़्क़तें हुईं हैं लेकिन हमारी नेता प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को मजबूती दी है और हमें जनता से अच्छा बहुमत मिलेगा। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में यहां की राजनीति के परिदृश्य में अपना नाम दर्ज कराने आई है। 

09:05 AM, 20-Feb-2022

गठबंधन को 300 सीटें मिलेंगी: शिवाल
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम इस चुनाव में बड़ी जीत देखेंगे। मुझे लगता है कि हमारे गठबंधन (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) और समाजवादी पार्टी) को लगभग 300 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जनता से अपील है कि बढ़ चढ़कर समाजवादी के पक्ष में वोट करें। अखिलेश को मेरा पूरा आशीर्वाद है। वो गठबंधन में मुख्यमंत्री बनें। 

 

09:01 AM, 20-Feb-2022

मुलायम सिंह के भाई ने डाला वोट
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने आज सैफई में वोट डाला। उनका कहना है कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी जीत देखने को मिलेगी।

08:57 AM, 20-Feb-2022

गठबंधन को 300 सीटें मिलेंगी: शिवाल
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम इस चुनाव में बड़ी जीत देखेंगे। मुझे लगता है कि हमारे गठबंधन (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) और समाजवादी पार्टी) को लगभग 300 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जनता से अपील है कि बढ़ चढ़कर समाजवादी के पक्ष में वोट करें। अखिलेश को मेरा पूरा आशीर्वाद है। वो गठबंधन में मुख्यमंत्री बनें। 

 

जनता से अपील है कि बढ़ चढ़कर समाजवादी के पक्ष में वोट करें। मुझे लगता है मुझे भारी मतों से जीत मिलेगी। अखिलेश को मेरा पूरा आशीर्वाद है। वो गठबंधन में मुख्यमंत्री बनें: इटावा से पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/aQ4QC2Cpm0

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2022

08:52 AM, 20-Feb-2022

रुहेरी में ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित
हाथरस विधानसभा क्षेत्र के गांव रुहेरी में एक घंटे से ज्यादा समय से ईवीएम खराब रही। इस दौरान मतदाता खासे परेशान दिखाई दिए। वहीं, 

एक मतदान केंद्र के बाहर वोट डालने के लिए भीड़ लगी दिखाई दी। वोट डालने को लेकर बुजुर्ग व युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

08:44 AM, 20-Feb-2022

ऋषि भूमि इंटर कॉलेज सौरिख में एक घंटे बाद शुरू हुआ मतदान
कन्नौज के ऋषि भूमि इंटर कॉलेज सौरिख की बूथ संख्या 11 संजय नगर में 7:00 बजे से मशीन खराब रही। 8.05 मिनट पर दूसरी मशीन आई, तब कहीं जाकर मतदान शुरू हुआ। इस दौरान बूथ पर लोगों की लंबी लाइनें लगी रही।

 

08:38 AM, 20-Feb-2022

जालौन में एक घंटे बाधित रहा मतदान
जालौन जिले के कालपी विधानसभा के अकोढी बूथ पर मशीन खराब होने से मतदान एक घंटे बाधित रहा। जिसके बाद दूसरी मशीन मंगाई गई है। उससे मतदान शुरू कराया गया।

08:35 AM, 20-Feb-2022

ईवीएम न चलने की शिकायत पर डीएम ने लिया जायजा
कासगंज के शारदा देवी डिग्री कॉलेज के मतदान केंद्र पर ईवीएम न चल पाने की शिकायत पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर पहुंची। वहीं, कासगंज विधानसभा के मामो मतदान केंद्र पर मतदान के लिए मतदाताओं की कतार लगी है। 

 

08:27 AM, 20-Feb-2022

मॉक पॉल के दौरान ओपन नहीं हुई ईवीएम, बदली गई
जसराना में विधानसभा चुनावों के लिए तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है। जसराना विधानसभा के 471 बूथों पर मतदान जारी है। पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की मौजूदगी में चल रहे मतदान के दौरान जसराना के बूथ संख्या 359 कन्या प्राथमिक विद्यालय जसराना पर मॉक पॉल के दौरान ईवीएम के न खुलने पर पीठासीन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया। आनन-फानन सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ईवीएम को बदला। ईवीएम के बदलने पर मतदान समय से शुरू हुआ। मतदान समय से शुरू होने पर मतदाताओं ने राहत महसूस की। एसडीएम नवनीत गोयल ने कहा किसी भी बूथ से ईवीएम के खराब होने की जानकारी नहीं मिली है।

08:24 AM, 20-Feb-2022

जिले की दोनो विधानसभा में हो रहा शांतिपूर्ण मतदान
महोबा जिले की चरखारी व महोबा विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।  दोनों विधानसभा में कुल 24 प्रत्याशियों की किस्मत रविवार को ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिले के 6,62,958 मतदाता अपनी वोट की चोट से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह सात बजे से 787 बूथों पर मतदान हो रहा है। कई बूथों पर समस्या आई है, इस वजह से करीब घंटे भर मतदान नहीं हो सका।

08:21 AM, 20-Feb-2022

पीएम मोदी ने मतदाताओं से की मतदान की अपील
पीएम मोदी ने युवाओं और विशेष कर पहली बार मतदान करने वाले नवयुवकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘यूपी में तीसरे चरण और पंजाब में विधानसभा के लिए आज मतदान हो रहा है। मैं सभी मतदान करने वाले नागरिकों से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार के इस्तेमाल करने का आह्वान करता हूं। विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाता इसमें बढ़चढ़ कर भाग लें।’

08:21 AM, 20-Feb-2022

जेपी नड्डा ने की मतदान की अपील
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश में तृतीय चरण के साथ ही आज पंजाब की सभी सीटों पर मतदान होना है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि लोकतंत्र के महापर्व के इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और विकास के लिए वोट अवश्य डालें। प्रदेश की प्रगति में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।

08:17 AM, 20-Feb-2022

अमित शाह ने की मतदान की अपील
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि मैं उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के मतदाताओं से अपील करता हूं कि प्रदेश को परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण से मुक्त रखकर विकास को गति देने वाली सरकार को चुनने के लिए आपका एक-एक वोट अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।