Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

हरदोई में बोले योगी: पहले बिजली की भी जाति और मजहब होती थी, ईद-मोहर्रम पर आती थी, लेकिन होली-दिवाली पर नहीं

12:14 PM, 21-Feb-2022

पहले बिजली की भी जाति और मजहब होती थी: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में जनसभा की। यहां उन्होंने कहा कि पहले बिजली की भी जाति और मजहब होती थी। ईद और मोहर्रम होता था तो बिजली आती थी और होली-दिवाली पर नहीं आएगी। आज ऐसा भेदभाव नहीं है। आज चाहे होली-दिवाली हो या ईद-मोहर्रम या क्रिसमस या शिवरात्री सबको बिजली देना का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया है।

11:53 AM, 21-Feb-2022

लखनऊ में प्रियंका का रोड शो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा जानवरों पर कुछ नहीं कहा और चुनावों में वह कह रहे हैं कि उनको अब इस बारे में जानकारी मिली है। क्या मुख्यमंत्री ने उनको जानकारी नहीं दी? सरकारी पद खाली हैं तो बेरोज़गारी क्यों हैं? छत्तीसगढ़ में छुट्टा जानवरों की समस्या सुलझी है।

11:27 AM, 21-Feb-2022

UP Election 2022: मौलाना कल्बे जवाद ने भाजपा के लिए की अपील 

वरिष्ठ शिया धर्मगुरु और इमाम-ए-जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने जनता से उस पार्टी को वोट देने की अपील की है जो दंगा-फसाद रोकने में सक्षम हो। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मौलाना जवाद ने नाम लिए बिना कहा कि मुसलमानों की सबसे बड़ी हमदर्द समझी जाने वाली पार्टी ने शिया कौम के एक शख्स को टिकट देने के बाद वापस लेकर कौम का अपमान किया है। रविवार को वायरल हुए वीडियो में मौलाना जवाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। योगी सरकार की तारीफ करते हुए मौलाना जवाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिया कौम की काफी मदद की है। ऐसे में हमें उन्हें वोट करना चाहिए, जिसने हमारी मदद की है।

11:07 AM, 21-Feb-2022

UP Chunav 2022: पूर्वांचल में गृह मंत्री अमित शाह के हाथ होगी भाजपा की कमान

तीसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद अब काशी और गोरक्ष क्षेत्र के विधानसभा सीटों पर प्रचार की रणनीति तय की जा रही है। भाजपा के दिग्गज नेता ना सिर्फ जनसभा और रैली करेंगे, बल्कि रोड शो के जरिए जनता के बीच भी जाएंगे।

प्रधानमंत्री 23 और 24 फरवरी को काशी क्षेत्र के पांच जिलों में रैली कर यहां के चुनाव प्रचार अभियान को धार देंगे। भाजपा ने काशी क्षेत्र की विधानसभाओं में प्रचार अभियान की रणनीति तैयार की है। रविवार को तीसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद सभी राजनीतिक दलों और पार्टियों का जोर चौथे, पांचवें, छठवें और सातवें चरण पर है।

10:39 AM, 21-Feb-2022

UP Chunav 2022: आज हरदोई, रायबरेली और लखनऊ में करेंगे सीएम योगी

यूपी में विधानसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बढ़त का दावा कर रहे हैं और आगे के लिए तैयारी कर रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौथे चरण के मतदान के लिए सोमवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे। सीएम योगी सोमवार को हरदोई, रायबरेली और लखनऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

सीएम योगी ने ट्वीट किया, ”पतित पावनी माँ गंगा जी के शुभाशीष से अभिसिंचित, महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी राजा नरपत सिंह समेत अनेक अमर क्रांतिकारियों की कर्मस्थली जनपद हरदोई में आज मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में जनपद हरदोई सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर है।”

09:45 AM, 21-Feb-2022

यूपी चुनाव : अखाड़ा परिषद के महंत और महामंडलेश्वर भाजपा के पक्ष में बनाएंगे माहौल

विस चुनाव में साधु-संत भी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर प्रचार के लिए निकल पड़े हैं। इसके लिए जनमानस तक पहुंचने के साथ ही हाईटेक प्रचार भी शुरू किया गया है। संतों ने हेल्पलाइन जारी की है, जिससे इंजीनियरिंग और प्रबंधन में माहिर संतों की टोली को जोड़ा गया है। यह संत भाजपा के पक्ष में प्रचार करने निकले हैं। इसमें अखाड़ा परिषद के संतों से लेकर जूना अखाड़ा और दंडीबाड़ा, आचार्यबाड़ा के भी संत शामिल हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने हिंदुत्व की रक्षा करने वाली पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मठों, मंदिरों के महंतों, महामंडलेश्वरों को ह्विप जारी किया है। इसके लिए कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं। अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि प्रयागराज,अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट और काशी के संतों, पीठाधीश्वरों के साथ बैठकें कर रहे हैं। उनकी मानें तो सभी मठों को लगा दिया गया है।

09:32 AM, 21-Feb-2022

UP Election: प्रयागराज में अमित शाह के रोड शो को लेकर फंसा पेच 

प्रयागराज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रोड शो की तैयारियों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल जैन भी सोमवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। हालांकि अमित शाह के रोड शो की लंबाई को लेकर पेच फंस गया है। पार्टी नेता तय ही नहीं कर पा रहे हैं कि रोड शो का दायरा कितने किलोमीटर का रखा जाए। रविवार को पार्टी नेता दिन भर इस पर मंथन भी करते रहे, लेकिन देर शाम तक रोड शो की लंबाई तय नहीं हो सकी।

 

09:14 AM, 21-Feb-2022

UP Chunav 2022: अखिलेश का पीएम मोदी पर पलटवार

प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद बम ब्लास्ट में आतंकवादियों की ओर से साइकिल का प्रयोग किए जाने पर समाजवादी पार्टी पर तंज कसा था। इसको लेकर अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश ने ट्वीट किया, ‘खेत और किसान को जोड़ कर उसकी समृद्धि की नींव रखती है, हमारी साइकल, सामाजिक बंधनों को तोड़ बिटिया को स्कूल छोड़ती है, हमारी साइकल। महंगाई का उसपर असर नहीं, वो सरपट दौड़ती है, हमारी साइकल, साइकल आम जनों का विमान है, ग्रामीण भारत का अभिमान है, साइकल का अपमान पूरे देश का अपमान है।’

08:54 AM, 21-Feb-2022

हरदोई में बोले योगी: पहले बिजली की भी जाति और मजहब होती थी, ईद-मोहर्रम पर आती थी, लेकिन होली-दिवाली पर नहीं

UP Election 2022 : चौथे चरण के लिए आज थमेगा प्रचार

चौथे चरण के चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार थम जाएगा। इस चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होना है। जिन नौ जिलों में चौथे चरण में मतदान होने हैं उसमें पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिला शामिल है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि चौथे चरण के के लिए 21 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद से जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे प्रचार प्रसार पर रोक लग जायेगी। इस चरण में 2.13 लाख मतदाता 624 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।