रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की विकास यात्रा अब 11 के बदले 12 को दंतेवाड़ा से शुरू होगी। रथ को हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नईदुनिया ने सबसे पहले यह खुलासा किया था कि राजनाथ सिंह को शुभारंभ के लिए बुलाया जा रहा है।
लोकनिर्माण मंत्री व प्रदेश यात्रा प्रभारी राजेश मूणत ने बताया कि विकास यात्रा 12 मई से शुरू होकर एक माह तक निर्धारित क्षेत्रों से गुजरेगी। यात्रा का शुभारंभ 12 मई को दंतेवाड़ा से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
इस बार यात्रा दो चरणों मे होगी। पहला चरण 11 जून तक चलेगा। दूसरा अगस्त में शुरू होगा। रमन सिंह 2008 और 2013 के चुनाव से पहले भी विकास यात्रा लेकर निकले थे, दोनों बार लालकृष्ण आडवाणी इसमें शामिल हुए थे।
More Stories
”वीरांगना‘‘ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने छह मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक ली
रेवती रमण महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन