Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,18,56,881 तथा दूसरी डोज 11,58,62,971 दी गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,30,125 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 471 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,38,13,373 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 823 लोग तथा अब तक कुल 20,38,979 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 4,409 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 24 फरवरी, 2022 को एक दिन में 8,78,652 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,18,56,881 तथा दूसरी डोज 11,58,62,971 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,24,53,908 तथा दूसरी डोज 39,28,965 दी गयी है। कल तक 22,22,922 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 28,63,25,647 वैक्सीन की डोज दी गयी है।