Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भारतीय टीम पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो टी-20 जीती, दूसरे मैच में 7 विकेट से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड को पांच टी-20 की सीरीज के दूसरे मैच में 7 विकेट से हराया। ऑकलैंड के ईडन पार्क पर रविवार को खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में 5 विकेट पर 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 17.3 ओवर में ही 3 विकेट पर 135 रन बना लिए।

भारत ने पहली बार टी-20 में न्यूजीलैंड को लगातार दो मैच में हराया। साथ ही वह सीरीज में 2-0 से आगे हो गया। उसने पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया था। दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला 29 जनवरी को हैमिल्टन में खेला जाएगा।

राहुल ने करियर का 11वां अर्धशतक लगाया

राहुल ने नाबाद 57 रन की पारी खेली। यह उनके करियर का 11वां अर्धशतक है। श्रेयस अय्यर ने 44 रन की पारी खेली। राहुल और अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की। श्रेयस को ईश सोढ़ी ने साउदी के हाथों कैच कराया। शिवम दुबे 8 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले ओपनर रोहित शर्मा 6 गेंद पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टिम साउदी की गेंद पर रॉस टेलर ने उनका कैच लिया। कप्तान विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हो गए। साउदी की गेंद पर शिफर्ट ने उनका कैच लपका।

गुप्टिल और शिफर्ट ने 33-33 रन की पारी खेली

न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गुप्टिल और टिम शिफर्ट ने 33-33 रन की पारी खेली। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन 20 गेंद पर 16 रन ही बना सके। जडेजा की गेंद पर चहल ने उनका कैच लिया। गुप्टिल ने चार चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने कॉलिन मुनरो के साथ पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 48 रन की साझेदारी की। मुनरो 25 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे की गेंद पर कोहली ने उनका कैच लिया।

ग्रैंडहोम लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप साबित हुए

कॉलिन डी ग्रैंडहोम 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जडेजा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। वे पिछले मैच में खाता खोले बगैर ही आउट हो गए थे। रॉस टेलर 24 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने रोहित के हाथों उन्हें कैच कराया।

स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड

बल्लेबाजरनगेंद4s6s
मार्टिन गुप्टिल कै. कोहली बो. शार्दुल332042
कॉलिन मुनरो कै. कोहली बो. शिवम262521
केन विलियम्सन कै. चहल बो. जडेजा142000
कॉलिन डी ग्रैंडहोम कै. एंड बो. जडेजा3500
रॉस टेलर कै. रोहित बो. बुमराह182400
टिम शिफर्ट नाबाद332612
मिशेल सेंटनर0000

रन: 132/5, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 5.

विकेट पतन: 48/1, 68/2, 74/3, 81/4, 125/5.

गेंदबाजी: शार्दुल ठाकुर: 2-0-21-1, मोहम्मद शमी: 4-0-22-0, जसप्रीत बुमराह: 4-0-21-1, युजवेंद्र चहल: 4-0-33-0, शिवम दुबे: 2-0-16-1, रविंद्र जडेजा: 4-0-18-2.

स्कोरकार्ड: भारत

बल्लेबाजरनगेंद4s6s
रोहित शर्मा कै. टेलर बो. साउदी8620
लोकेश राहुल नाबाद575032
विराट कोहली कै. शिफर्ट बो. साउदी111210
श्रेयस अय्यर कै. साउदी बो. सोढ़ी443313
शिवम दुबे नाबाद8401

रन: 135/3, ओवर: 17.3, एक्स्ट्रा: 7.

विकेट पतन: 8/1, 39/2, 125/3.

गेंदबाजी: टिम साउदी: 3.3-0-20-2, हामिश बेनेट: 3-0-29-0, ब्लेयर टिकनेर: 3-0-34-0, मिशेल सेंटनर: 4-0-19-0, ईश सोढ़ी: 4-0-33-1.