अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,70,994 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 340 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,41,50,220 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 609 लोग तथा अब तक कुल 20,40,065 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3,954 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 26 फरवरी, 2022 को एक दिन में 6,75,963 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,19,91,673 तथा दूसरी डोज 11,67,23,429 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,25,48,041 तथा दूसरी डोज 43,15,167 दी गयी है। कल तक 22,48,425 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 28,78,26,735 वैक्सीन की डोज दी गयी है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
BIG BREAKING: पत्नी-पति समेत 5 की हत्या कर खुद को गोलियों से उड़ाया, 6 की मौत
ब्रेकिंग न्यूज: टाटा स्टील के बिजनेस हेड की हत्या का मामला, गैंगस्टर में सब इंस्पेक्टर भी ध्वस्त
क्राइम : पति की सरकारी नौकरी वाली पत्नी ने बनाया प्लान, प्रेमी के साथ मिलकर निकाला मौत के घाट