Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Kanpur News: 20 लाख रुपये के लिए बहु दीक्षा की हत्या? दारोगा और उसका बेटा गिरफ्तार

कानपुर: कानपुर में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने ससुरालपक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने देहज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड दारोगा और उनके बेटे को अरेस्ट किया है। नवविवाहिता दीक्षा के परिजनों का आरोप है कि रिटायर्ड एसआई और उसका बेटा 20 लाख रुपए की मांग कर रहे थे।

कल्यापुर थाना क्षेत्र स्थित विनायकपुर में रहने वाले सुरेंद्र सिंह यूपी पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं। सुरेंद्र सिंह ने अपने बेटे आदर्श सिंह की शादी एक साल पहले कासगंज की रहने वाली दीक्षा से की थी। आदर्श सिंह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। दीक्षा के चाचा सत्यप्रकाश ने पुलिस को बताया कि भतीजी के पिता रामप्रताप सिंह की दो साल पहले मौत हो गई थी। मैंने और दीक्षा की भाईयों ने मिलकर 40 लाख की शादी की थी।

20 लाख की थी डिमांड
सत्यप्रकाश ने बताया कि दामाद आदर्श, ससुर सुरेंद्र, सास अखिलेश, देवर रिषभ फ्लैट के लिए 20 लाख की मांग कर रहे थे। जब परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने के लिए इनकार कर दिया, तो बेटी को प्रताड़ित करने लगे। बेटी को कई दिनों तक खाना नहीं देते थे। मामूली बात पर उसकी बेरहमी से पिटाई करते थे। उन्होने बताया कि बेटी के मौत की खबर हमें चार घंटे बाद दी गई। जब हम दीक्षा के ससुराल पहुंचे तो, देखा कि उसके शरीर पर चोटों के निशान थे।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
मंगलवार को दीक्षा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सुसाइड की सूचना पर जब पहुंची थी, तो दीक्षा का शव बेड पर मिला था। बुधवार को पोस्टमॉर्टम में रिपार्ट में फांसी से मौत की पुष्टी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इसके साथ ही रिटायर्ड दारोगा सुरेंद्र और उसके बेटे को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेजा है।