Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रामगढ़ में हुई झारखंड यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक

Ramgarh: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक रामगढ़ जिला के रांची रोड में आयोजित की गई. इस बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर,विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर,युवा कांग्रेस प्रभारी सैयद इमरान अली, साथ में भारतीय युवा के राष्ट्रीय सचिव रियाज अहमद राजेश सिन्हा सनी झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष गुंजन सिंह मौजूद रहे.

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यूपी चुनाव में हम अच्छी लड़ाई लड़ रहे हैं पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं आने वाले समय में देखने को भी मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में रहते हुए कहीं कुछ गलत हो रहा है युवाओं के साथ भेदभाव हो रहा है तो हमें उसके खिलाफ लड़ाई भी लड़नी हैपंचायत चुनाव में युवाओं को अधिक से अधिक भागीदारी मिले. इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत ने किया. बैठक में मुख्य रूप से सात अहम निर्णय लिए गए 1.नगर प्रखंड कमेटी का गठन एवं सोशल मीडिया का गठन , 2.पंचायत वार्ड कमेटी का गठन, 3.पंचायती राज चुनाव युवा नीति का गठन करना , 4. झारखंड के युवाओं को बेरोजगारी , 5. भ्रष्टाचार के खिलाफ समिति बनाना 6.कांग्रेस सदस्यता अभियान में भाग लेना  का निर्णय लिया गया.

इसे भी पढ़ें : भू माफिया मूलवासी-आदिवासी के नाम पर रैयतों को बदनाम करने का प्रयास बंद करें

Like this:

Like Loading…

advt