Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Election Live Final Phase: नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान शुरू, आधी से अधिक सीटें संवेदनशील

Default Featured Image

07:21 AM, 07-Mar-2022

मऊ में सुबह से ही शुरू हुआ मतदान
मऊ जिले के सुवराबोझ गांव में सुबह निर्धारित समय से मतदान शुरू हो गया है और लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बूथ संख्या 342 पर महिला पुरुष सभी सुबह से ही पहुंच रहे हैं।

07:01 AM, 07-Mar-2022

वोटिंग शुरू हो गई है

अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। वोटिंश शाम 6 बजे तक चलेगी मगर चंदौली की चकिया विधानसभा, सोनभद्र की राबर्ट्सगंज और दुद्घी विधानसभा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। आज आधी से ज्यादा सीटों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। 

06:46 AM, 07-Mar-2022

आज इन नेताओं का भाग्य हो जाएगा ईवीएम में कैद
प्रमुख नेताओं में मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, नीलकंठ तिवारी, गिरीश यादव, रमाशंकर पटेल, संगीता बलवंत, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, ओम प्रकाश सिंह, कैलाश चौरसिया, शैलेंद्र यादव ललई, जगदीश नारायण राय, सुरेंद्र पटेल, भाजपा से सपा में आए दारा सिंह चौहान, ओम प्रकाश राजभर, बाहुबली धनंजय सिंह, विनीत सिंह जैसे प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में लॉक हो जाएगा।

06:31 AM, 07-Mar-2022

थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान

अंतिम चरण के लिए सवेरे 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान शाम को छह बजे तक मतदान होगा। चंदौली की चकिया विधानसभा, सोनभद्र की राबर्ट्सगंज और दुद्घी विधानसभा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे।

06:23 AM, 07-Mar-2022

अभी कई जगह मोक पोलिंग

निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज, वाराणसी में बूथ नंबर 97 पर मोक पोलिंग
– फोटो : ani

अंतिम चरण के चुनाव से पहले अधिकांश केंद्रों पर मोक पोलिंग की जा रही है ताकि मशीनों की जांच की जा सके। मतदान केंद्रों पर कर्मी इस काम में लगे हुए हैं क्योंकि 7 बजे मतदान शुरू हो जाएगा। 

06:19 AM, 07-Mar-2022

28 विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील

आखिरी चरण में आधी से अधिक विधानसभा सीटों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसमें मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर, जौनपुर सदर, जफराबाद, मोहम्मदाबाद, जमनियां, सैदपुर, जहूराबाद, सैयदराजा, चकिया, आजमगढ़, फूलपुर पवई, दीदारगंज, मऊ सदर, ज्ञानपुर, अजगरा, शिवपुर, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी दक्षिणी और वाराणसी कैंट सीट शामिल है। इस चरण में 3359 मतदेय स्थलों को अतिसंवेदनशील माना गया है।

06:06 AM, 07-Mar-2022

मतदान की तैयारी पूरी
मतदान के लिए 9 जिलों में कुल 12210 मतदान केंद्रों पर 23614 बूथ बनाए गए हैं। 548 आदर्श मतदान केन्द्र तथा 81 समस्त महिलाकर्मी मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पचास प्रतिशत बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। जौनपुर और गाजीपुर विधानसभा सीट पर 15 से अधिक प्रत्याशी होने के कारण यहां डबल बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। जौनपुर में 25 और गाजीपुर विधानसभा सीट पर 19 प्रत्याशी मैदान में हैं।

05:56 AM, 07-Mar-2022

UP Election Live Final Phase: नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान शुरू, आधी से अधिक सीटें संवेदनशील
यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए आज मतदान होगा। इस चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चंदौली की चकिया विधानसभा, सोनभद्र की राबर्ट्सगंज और दुद्घी विधानसभा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। बाकी 51 सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में इस चरण में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 1.09 करोड़ पुरुष और 97.08 लाख महिला मतदाता हैं। इस चरण में 613 प्रत्याशियों की किसमत का फैसला होगा। इसमें 75 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।