Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

International women’s day : राजकुमार ने गुमनाम रहकर काम करनेवाली महिलाओं को किया सम्मानित

Jamshedpur : नेहरू युवा केंद्र पूर्वी सिंहभूम द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा विद्यालय मानगो, जमशेदपुर में  जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम-2022 का आयोजन किया गया. इसमें बाल विवाह रोकने एवं अन्य कुप्रथाओं के प्रति जागरुक करने एवं इन क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही गुमनाम महिलाओं को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने इन महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

इस  कार्यक्रम में मानगो प्रमंडल भाजपा अध्यक्ष विनोद राय, एडवोकेट दीपा कुमारी , एडवोकेट शकील अहमद, नागेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में एडवोकेट शकील अहमद एवं दीपा कुमारी ने महिलाओं को सशक्त बनने के साथ महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी दी. अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं स्वयं शिक्षित बनें और लड़के – लड़कियों में भेद नहीं कर अपनी बेटियों को भी शिक्षित करें. बेटियों को भी उतना ही अवसर दें, जितना अपने बेटों को देती हैं. इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र  की जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी ने बताया कि वे महिला होने के कारण जानती हैं कि महिलाओं को किन -किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है एवं कैसे वे इन परेशानियों के बाद भी स्वयं को आत्मनिर्भर बना सकती हैं. इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित हुईं. बा इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र पूर्वी सिंहभूम के लेखापाल आशीष जैन ने समापन भाषण दिया. र्यक्रम का संचालन केंद्र के ही विभिन्न प्रखंडों से आये हुए युवा स्वयंसेवकों ने किया.

इसे भी पढ़ें – international women’s day : टाटा स्टील नोवामुंडी माइंस की दो महिला कर्मचारियों को ईपीएफओ से मिला सम्मान

Like this:

Like Loading…