Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

यूपी चुनाव मतगणना: इंतजार जल्द होने जा रहा खत्म, जानें करहल सहित मैनपुरी की चारों सीटों के कब तक आएंगे नतीजे 

Default Featured Image

सार
करहल सीट का चुनाव परिणाम सबसे बाद में आएगा। इस सीट के मतों की गणना सर्वाधिक 34 राउंड में पूरी होगी। 

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

करहल समेत मैनपुरी जिले की चार विधानसभा सीटों के मतों की गणना गुरुवार को नवीन मंडी परिसर में होगी। मतगणना में सबसे पहले मैनपुरी सदर और किशनी सीट का परिणाम आएगा। सबसे अंत में करहल सीट का परिणाम आएगा। करहल से सपा मुखिया अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा से केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल हैं। बसपा ने इस सीट से कुल्दीप नरायन पर दांव खेला है। 

नवीन मंडी में गुरुवार को सुबह आठ बजे से मतों की गणना होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पंडाल में 14 मतगणना टेबलें लगाईं जाएंगी। ईवीएम के मतों की गिनती के लिए चारों विधानसभा क्षेत्र के पंडालों में कुल 56 टेबल लगाई जाएंगी। इसके चलते एक राउंड में एक विधानसभा की 14 ईवीएम के मतों की गिनती होगी। 

इस प्रकार मैनपुरी सदर सीट और किशनी सीट पर कुल 30-30 राउंड में, भोगांव सीट पर 33 राउंड में और करहल सीट पर 34 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। सबसे पहले मैनपुरी सदर और किशनी सीट का परिणाम आएगा। करहल सीट पर मतदेय स्थलों की संख्या सर्वाधिक 475 होने के चलते यहां राउंड भी सर्वाधिक 34 रहेंगे। ऐसे में करहल सीट का परिणाम सबसे अंत में घोषित हो सकेगा। 

ईटीपीबीएस के लिए अलग-अलग हैं टीमें 
ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) के मतों की गिनती के लिए विधानसभावार लगाई गई टीमों की संख्या अलग-अलग है। मैनपुरी सदर सीट के गणना पंडाल में सात, भोगांव और किशनी के गणना पंडाल में छह-छह और और करहल के गणना पंडाल में तीन टेबलें लगाई जाएंगी। 
विधानसभावार मतदेय स्थलों की संख्या
-मैनपुरी सदर-420
-भोगांव-451
-किशनी-410
-करहल-475
-कुल-1756
विधानभावार इतनी लगेंगे टेबलें
-14 टेबिलें ईवीएम के वोटों की गिनती के लिए 
-02 टीमें पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए 
-02 टीमें प्रत्येक राउंड के टैबुलेशन के लिए 
-01 टीम प्रत्येक राउंड का डाटा ऑनलाइन करने के लिए 
-01 निर्वाचन अधिकारी की टेबिल 

विस्तार