Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री ने श्रीमती सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और मराठी कवियत्री स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले की 10 को मार्च पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती फुले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तीकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। श्रीमती सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती फुले के जनचेतना के लिए किये गए कार्य हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।