Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 07 सहायक अभियंताअधिशाषी अभियंता बनाये गये

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सिविल संवर्ग के 07 सहायक अभियंताओं को अधिशाषी अभियंता के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। इन अभियंताओं की तैनाती के आदेश अलग से जारी किये जाएंगे।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव सुश्री अनीता वर्मा सिंह द्वारा विगत 11 मार्च, 2022 को जारी किये गये आदेश के अनुसार सिविल संवर्ग के इन सहायक अभियंताओं में सर्वश्री अरूण कुमार चौधरी, मयंक राज सिंह, धर्मघोष, दिग्विजय नारायण शुक्ला, ब्रजेश कुमार, आशीष रंजन तथा सुरेश कुमार को अधिशाषी अभियंता के पद पर वेतनमान 15600-39100 ग्रेड पे 6600 के पद पर नियमित पदोन्नति प्रदान की गयी है।
श्री सुरेश कुमार सहायक अभियंता को नोशनल पदोन्नति प्रदान की गयी थी तथा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियमित रूप से वास्तविक पदोन्नति प्रदान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। यह पदोन्नति आदेश विभिन्न मा0 न्यायालयों के समक्ष प्रचलित रिट याचिकाओं/निर्देश याचिकाओं में पारित होने वाले अन्तिम निर्णय के अधीन हांेगे।