Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 10 अप्रैल तक

Default Featured Image

राज्य सरकार के संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मानस मंडली प्रतियोगिता 10 मार्च से प्रारंभ हुई यह प्रतियोगिता 10 अप्रैल तक चलेगी। राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे चरण में ब्लाक स्तरीय, तीसरे स्तर पर जिला स्तरीय और चतुर्थ स्तर पर राज्य स्तर पर मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मानस मंडली प्रतियोगिता ब्लाक स्तरीय विजेता को प्रथम पुरस्कार 10 हजार रूपए, जिला स्तर के विजेताओं को 50 हजार रूपए, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 5 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रूपए और तृतीय पुरस्कार 2 लाख रूपए प्रदान किया जाएगा। राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 अप्रैल को शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा में होगा।