Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

यूपी में महिलाओं ने बनाया नया रिकॉर्ड: आजादी के बाद पहली बार सबसे अधिक विधायक चुनी गईं महिलाएं, देखिए किस पार्टी से कितनी सदस्य?

Default Featured Image

उत्तर प्रदेश चुनाव में इस बार नया रिकॉर्ड बना है। देश की आजादी के बाद ये पहली बार हुआ है, जब 403 सीटों में से 47 पर महिला विधायक चुनी गईं। सही मायने में ये संख्या अभी भी काफी कम है। ऐसा इसलिए क्योंकि आबादी के मामले में महिला और पुरुष दोनों लगभग बराबर ही हैं। वोट देने के मामले में भी महिलाएं पुरुषों के बराबर हैं। लेकिन जब विधायक बनने या किसी बड़े पद की बात आती है तो आधी आबादी की संख्या काफी कम हो जाती है।

इसके पहले 2017 में सबसे ज्यादा 41 महिलाओं ने जीत हासिल की थी। बाद में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए हुए उप-चुनाव में तीन अन्य महिलाओं ने भी जीत हासिल की थी। इस तरह से मौजूदा समय यूपी विधानसभा में 44 महिला सदस्य हैं। अब ये बढ़कर 47 हो गई है।

560 महिलाओं ने लड़ा था चुनाव
इस बार 560 महिला उम्मीदवारों ने यूपी चुनाव लड़ा। इनमें से 47 की जीत हुई। सबसे ज्यादा भाजपा की 29 महिला प्रत्याशियों को जीत मिली है। समाजवादी पार्टी की 14 महिला प्रत्याशी विधायक चुनी गईं हैं। कांग्रेस ने इस बार सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट दिया था, लेकिन सिर्फ एक सीट पर ही जीत मिली है। इसके अलावा अपना दल (सोनेलाल) की तीन महिला प्रत्याशी विधायक चुनी गईं।

कब-कब कितनी महिलाएं पहुंची विधानसभा?

वर्ष
महिला प्रत्याशी
कितनी विधायक बनीं?
2022
560
47
2017
482
42
2012
583
35
2007
370
23
2002
344
26
1996
117
20
1993
259
14
1991
226
10
1989
207
18
1985
—-
31
1980
—-
23
1977
64
11
1974
92
21
1967
39
06
1962
61
20
1957

18
1952

20