Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Agra News: नेशनल हाइवे-2 पर दर्दनाक हादसा, वाहनों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

सुनील साकेत, आगरा : नेशनल हाइवे टू पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। एक्सीडेंट दो एक्टिवा, बस और एक कार के बीच हुआ था। तीन लोगों की मौत से हर कोई हतप्रभ था। वहीं त्योहार पर हुए इस हादसे से परिवार वालों की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। जब फिरोजाबाद की तरफ से आगरा आ रही एक रोडवेज बस ने थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र स्थित रामबाग फ्लाईओवर से उतरते समय अपनी स्पीड अचानक स्लो कर ली। ऐसे में डस्टर कार से आ रहे चंद्रभान अपनी गाड़ी को नियंत्रण नहीं कर पाए। वे दो एक्टिवा सवारों से भिड़ गए। इसके बाद डस्टर कार बस में पीछे से घुस गई।

Meerut News: डग्गामार बस की टक्कर से कार सवार लोगों में तीन की गई जान, पांच घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा सवार युवती सोनू यादव 28 वर्षीया और कार चालक चन्द्रभान 61 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू यादव के साथ एक्टिवा पर सवार तरुण यादव 34 वर्ष की अस्पताल में मौत हो गयी। वहीं एक अन्य एक्टिवा पर आगरा के कोटली बगीची, ताजगंज के रहने वाले ऋषभ की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फिरोजाबाद के रहने वाले थे युवक युवती
एक्सीडेंट में अपनी जान गवाने वाले युवक युवती फिरोजाबाद के रहने वाले थे। इलाकाई पुलिस के अनुसार सोनू यादव पुत्री शिवदयाल यादव फिरोजाबाद शेखपुरा की रहने वाली थी। जबकि एक्टिवा चला रहे तरुण यादव पुत्र सत्यवान करहरा फिरोजाबाद के रहने वाले थे। हादसे में मरने वाले तीसरे बुजुर्ग चन्द्रभान पुत्र संम्पति राम खंदारी के निवासी थे। जो कि बैंक से सेवा निर्वृत्त हुए थे। चन्द्रभान सिरसागंज के मूल निवासी थे। वह सिरसागंज से आगरा लौट रहे थे।

त्योहार पर हुए हादसे ने झकझोर दिया
घटना दोपहर एक बजे की है। लोग त्योहार मनाने में व्यस्त थे। सड़क पर भी वाहनों की आवजाही काफी थी। अचानक इस भीषण हादसे से हर कोई दहल गया। सड़क पर हादसे को देखकर लोग अवाक से थे। तीन लोगों की मौत पर लोग बस चालक और ट्रैफिक व्यवस्था को कोस रहे थे। होली के त्योहार पर दर्दनाक हादसे ने क्षेत्रीय लोगों को झकझोर दिया है।