उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना इलाके में खरझार नाले के पुल के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बाइक सवार ग्राम पाटेश्वरी नगर का रहने वाला संजय यादव (21) और मिथुन (16) गुरुवार देर शाम अपने गांव से कौवापुर मोड़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने खरझार नाले के पुल के पास बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि कार को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
More Stories
BIG BREAKING: राहुल गांधी रामायण से लड़ेंगे चुनाव, राज्यसभा से केएल शर्मा होंगे दावेदार, कांग्रेस का ऐलान
शिव के प्रिय प्रियल सिंह भाभी को मारने की धमकी देने वाला
राहुल गांधी: राहुल गांधी के नामांकन में सोनिया होंगी-प्रियंका और खारगे शामिल, शक्ति प्रदर्शन के जरिए सोनिया रोड शो में सुबह से हो रही तैयारी