पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन देहरादून के परेड ग्राउंड में हुआ था। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी 12वें मुख्यमंत्री बनें हैं। इतना ही नहीं, वे उत्तराखंड के लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले राजनेता हैं। खटीमा से चुनाव लड़ने वाले धामी को चुनाव में मुंह की खानी पड़ गई। खटीमा की जनता ने उन्हें नकार दिया था, जिसके बाद बीजेपी के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि आखिर बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश की बागडोर किसके हाथ में सौंपी जाए। काफी लंबे चिंतन-मंथन के उपरांत विधयाक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री की कमान सौंपने का फैसला किया गया।
पीएम मोदी की उपस्थिति में सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत सभी 8 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सीएम के बाद मंत्री सतपाल महाराज ने शपथ ली, यानि इस सरकार में भी नंबर 2 की पोजीशान में रहेंगे सतपाल महाराज। वहीं मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली, वहीं मंत्री गणेश जोशी ने पीएम मोदी और सीएम धामी को सैलूट किया। तो रेखा आर्य ने कुमाउनी परिधान में शपथ ग्रहण की। वहीं इस बार किसी भी मंत्री को राज्य मंत्री या राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नहीं बनाया जा रहा है। सभी आठ मंत्री कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं इसको लेकर सबको जानकारी दे दी गई है।
पहली बार मंत्री बन रहे सौरभ बहुगुणा और चंदन रामदास भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, बाकी पुराने 5 मंत्री पहले से ही कैबिनेट मंत्री हैं। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। धामी कैबिनेट के आठ मंत्रियों ने पीएम के सामने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ ली शपथ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम में साधु संतों से मंच पर सबसे पहले आशीर्वाद लिया। वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री, असम के मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ भी इस शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।
Nationalism Always Empower People
More Stories
लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली में अभूतपूर्व राजनीतिक परिदृश्य के बीच मतदान, भाजपा, आप-कांग्रेस दोनों जीत के प्रति आश्वस्त |
आईएमडी ने उत्तर भारत के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया, तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश |
बीजेपी को हराने के फॉर्मूले पर प्रशांत किशोर, 2024 के चुनाव में मोदी के लिए सीटें और एनडीए 3.0 में बड़े फैसले |