Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मोरगा जलाशय के मुख्य नहर की लाईनिंग के लिए 2.52 करोड़ रूपए की स्वीकृति

Default Featured Image

जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ द्वारा कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत मोरगा जलाशय योजना के मुख्य नहर में 500 मीटर लाईनिंग एवं आर.डी. 501 मीटर से 3500 मीटर तक सी.सी. चैनल एवं 3600 मीटर सी.सी.फिल्ड चैनल निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 52 लाख 95 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अम्बिकापुर को प्रदान की गई है। उक्त कार्य को कराए जाने से मोरगा जलाशय के रूपांकित सिंचाई क्षमता में 305.40 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 348 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।