Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Banda News: मंगेतर ने बात करने से किया मना तो रूठी लड़की ने फांसी लगा ली, 6 जून को होनी थी शादी

बांदा: शादी तय हो जाने के बाद लड़की के घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। घरवाले बहुत खुश थे लेकिन शुक्रवार को नया रिश्ता जुड़ने से पहले ही टूट गया। लड़की ने मोबाइल से अपने मंगेतर को कॉल की, लेकिन उसने तबीयत खराब होने की बात कहकर फोन काट दिया। बताया जा रहा है कि बस इतनी सी बात से लड़की इतनी रूठ हो गई कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के जमुना तिवारी का पुरवा अंश पुनाहुर में हुई। गांव की रहने वाले कामता प्रसाद की बेटी सुधा (19) की शादी तय हो गई थी। शादी इसी साल 6 जून को होनी थी। शादी को लेकर घर के लोग तैयारियों में लगे थे। लड़की और मंगेतर के बीच मोबाइल से रोजाना बातचीत होती थी। शुक्रवार को भी लड़की ने मंगेतर को कॉल किया, लेकिन उसने तबीयत खराब होने की बात कही और फोन काट दिया। इसके बाद लड़की ने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी।

मृतका के मामा चुन्ना ने बताया कि भांजी की शादी 6 जून को होनी थी। शादी की सभी तैयारियां की जा रही थी। उसकी मां खेत में काम करने गई थी। सुधा अपने छोटे भाई बहनों के साथ घर पर थी। बताते हैं कि उसने अपने मंगेतर से मोबाइल में बात करनी चाही लेकिन उसने बात करने से मना किया जबकि वह बात करने की जिद पर अड़ी रही जिससे मंगेतर में फोन कट कर दिया। इस बात से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। जब मां घर लौटी तो सुधा का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। यह देखकर मां ने रोना पीटना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में ले लिया।