Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Lucknow News: IPS पति का नहीं बदला कैडर तो हरदोई में तैनात सिविल जज पत्नी ने पास की आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा की परीक्षा, अब रहेंगे साथ

लखनऊ: कुछ कर गुजरने की इच्छा और परिवार का साथ, यह दोनों मिलकर इंसान को हर जंग जितने के लिए बड़ी प्रेरणा देते हैं। इस बात की पुष्टि उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अधिकारी दंपती ने साबित कर दिखाया है। यूपी के हरदोई जिले में सिविल जज निकिता सेंगर (hardoi civil judge nikita sengar) ने असंभव सी लगने वाली चुनौती को भी स्वीकार कर उसे पूर कर दिखाया है। निकिता सेंगर और उनके पति तुहिन सिन्हा दोनों के परिजन लखनऊ से हैं। तुहिन सिन्हा आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। दोनों को अगल-अलग प्रदेशों में नौकरी के चलते दिक्कत आ रही थी। ऐसे में निकिता ने साथ रहने के लिए पहले तेलगू भाषा सीखी इसके बाद आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा की परीक्षा दी। यहां उन्हें सफलता मिलने के साथ ही चौथा स्थान मिला। अब वह जल्द उत्तर प्रदेश में इस्तीफा देकर आंध्र प्रदेश में नौकरी करेंगी और परिवार के साथ रहेंगी।

निकिता और तुहिन सिन्हा दोनों आईएलएस लॉ कॉलेज पूना से पढ़ाई की थी। इसके बाद दोनों से सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। निकिता ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा 2018 की परीक्षा पास की। इसके बाद निकिता सेंगर हरदोई में सिविल जज तैनात हुई। वहीं तुहिन सिन्हा ने सिविल सेवा की परीक्षा पास की और उन्हें आंध्र प्रदेश में बतौर आईपीएस नौकरी शुरू की। साल 2021 में दोनों की शादी हो गई।

ट्रांसफर न होने पर तय किया नया लक्ष्य
शादी के बाद से ही दोनों साथ नहीं रह पा रहे थे। तुहिन का कैडर बदलने की संभावना खत्म सी हो गई। इसके बाद निकिता ने ही तेलगू भाषा सीखी। फिर आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा की परीक्षा दी। जहां उन्हें बड़ी सफलता मिली और चौथा स्थान प्राप्त किया। अब निकिता उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा से त्यागपत्र देकर आंध्र प्रदेश में नौकरी शुरू करेंगी।

You may have missed