Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लिए 5,124 नए पदों के लिए मिली मंजूरी, जल्द शुरू हो सकती है भर्ती प्रक्रिया

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सीआईएसएफ की तर्ज पर प्रदेश के महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा के लिए बनाये गए उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लिए 5,124 नए पदों की मंजूरी दे दी गई है। उप्र विशेष सुरक्षा बल लिए प्रथम चरण में 5 वाहिनियों के गठन का निर्णय लिया गया है, जिसके लिये 5,037 पदों का सृजन किया गया है। यह वाहिनियां क्रमशः प्रयागराज, लखनऊ, मथुरा, गोरखपुर और सहारनपुर में स्थापित की जाएगी। इस विशेष सुरक्षा बल का मुख्यालय लखनऊ में होगा, जिसके लिये 87 पदों की भी मंजूरी प्रदान की गई है।

प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों आदि की सुरक्षा-व्यवस्था के लिए से गठित यह सुरक्षा बल हाई सिक्योरिटी के मानक पर काम करेगा। यह विशेष बल महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों आदि की सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा संचालित होगा। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि इस बल के मुख्यालय के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, सेनानायक और प्रतिसार निरीक्षक का एक-एक पद रखा गया है। पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक और डीआर के भी दो-दो पद रखे गए है। इसके अलावा निरीक्षक एम के 6, उपनिरीक्षक के 18, मुख्य आरक्षी 12 और आरक्षी के 40 पद भी होगें।

इन पदों पर ही होगी तैनाती
अवनीश अवस्थी ने बताया कि इन वाहिनियों के लिए क्रमशः 5 सेनानायक, 5 उप सेनानायक, 25 सहायक सेनानायक, 163 शिविर पाल और दल नायक, 219 उप निरीक्षक और प्लाटून कमाण्डर, 853 मुख्य आरक्षी व मुख्य आरक्षी आरमोरर, 3219 आरक्षी आरमोरर व बिगुलर, 340 आरक्षी चालक, 5 डीआर, 18 एसआईएम-प्रधान लिपिक-कम्प्यूटर आपरेटर, 50 एएसआई के नए पदों का सृजन किया गया है। इसी क्रम में 5 चिकित्साधिकारी, 10 फार्मेसिस्ट और दूर संचार प्रणाली (रेडियो शाखा) के लिए 5 रेडियों निरीक्षक, 5 रेडियो अनुरक्षण व केंद्र अधिकारी, 95 प्रधान परिरचालक, 10 सहायक परिचालक, 5 कार्यशाला सहायक के पदों का भी सृजन किया गया है।

You may have missed