Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Agra News: स्कूल के गेट से छात्रा को उठा ले गए बाइक सवार, ताऊ ने किया पीछा तो धक्का देकर गिरा दिया

Default Featured Image

आगरा: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लड़कियों की सुरक्षा में कोताही बरती जा रही है। थाना सिकन्दरा के बाद अब आगरा जिले के थाना सदर में एक स्कूल के गेट से दो लड़के बाइक पर एक लड़की को अगवा कर ले गए। लड़की के ताऊ ने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन ताऊ को धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर में आग की तरह फैली इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। मौके पर एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण पहुंच गए। उन्होंने बताया कि लड़की का मोबाइल से महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। मामले की पड़ताल की जा रही है।

थाना सदर क्षेत्र उखर्रा प्रेम नगर के रहने वाले महेश शर्मा बुधवार सुबह आठ बजे अपनी 17 वर्षीय भतीजी को शहीद नगर के स्कूल छोड़ने गए थे। भतीजी को स्कूल के गेट पर छोड़कर वह अपनी दुकान खोलने के लिए चले गए। राजपुर चुंगी उखर्रा रोड पर उनकी दुकान है। महेश ने बताया कि इसके थोड़ी ही देर बाद वह अपने किसी परिचित के साथ कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार में बाइक से निकले थे, तभी रास्ते में उन्हें उनकी भतीजी दिखाई दी। उनकी भतीजी बाइक पर बैठी थी। दो युवक बाइक पर सवार थे। अपनी भतीजी को युवकों के साथ देख कर महेश ने शोर मचाया तो युवकों ने बाइक को तेजी से दौड़ा लिया। महेश ने भी बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन बाइक सवार ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आगरा पुलिस के ट्विटर हैंडल पर घटना शेयर की गई। तत्काल प्रभाव से एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।

घर पर ही छूट गया है लड़की का मोबाइल फोन
लड़की के परिजनों का कहना है कि उसका मोबाइल घर पर ही छूट गया था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मोबाइल फोन से मिले संदिग्ध नंबरों से जानकारी जुटाई जा रही है। एडीजी राजीव कृष्ण का कहना है कि उन्हें मोबाइल फोन में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। लड़की के मोबाइल में मिले फोन नंबरों से पड़ताल की जा रही है, जिनके आधार पर जल्द ही मामला निपटा दिया जाएगा।

बाइक पर सबसे पीछे बैठी थी लड़की
लड़की के परिजनों का कहना है कि बाइक पर उनकी लड़की को अगवा किया गया है। परिजनों ने थाने में अपहरण किए जाने की तहरीर दी है, जबकि परिजन यह भी बता रहे हैं कि लड़की जिस बाइक पर गई है। वह सबसे पीछे बैठी थी और दो युवक आगे सवार थे। यही प्रत्यदर्शियों की मानें तो मामला संदिन्ध नज़र आ रहा है। लोगों ने बताया कि अगर अपहरण होता तो शोर शराबा भी होता, जबकि स्कूल के बाहर सुरक्षा गार्ड भी तैनात थे। बहरहाल पुलिस लड़की की बरामदगी में जुटी है।