Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतत्रं प्रभार) ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ0 भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविन्द्र जायसवाल ने डॉ0 भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि शोषितों एवं वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए बाबा साहेब द्वारा किये गये संघर्ष को हमेशा याद किया जायेगा। ये डॉ0 आंबेडकर के संघर्ष का ही परिणाम है कि उन्होंने 32 डिग्रियां प्राप्त की और दलित समाज के उत्थान के लिए कार्य किया।
डॉ0 आंबेडकर संविधान सभा के अध्यक्ष बने और आजादी के बाद भारत के संविधान निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया।