Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस 14 अप्रैल को तथा 14 अप्रैल से20 अप्रैल, 2022 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

14 अप्रैल, 1944 को मुम्बई बन्दरगाह पर एस.एस. फोर्ट स्टीकिन नामक मालवाहक पोत, जिसमें रूई के बण्डल, विस्फोटक एवं युद्ध उपकरण भरे हुये थे, में अकस्मात आग लग गयी। इस आग को बुझाते समय जहाज में विस्फोट के कारण मुम्बई अग्निशमन सेवा के 66 कर्मी वीरगति को प्राप्त हुये। वीरगति प्राप्त इन अग्निशमन कर्मियों की पावन स्मृति में भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को सम्पूर्ण भारत वर्ष में अग्निशमन सेवा पहचान के रूप में घोषणा करने पर अग्निशमन सेवाओं द्वारा अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस/14 अप्रैल तथा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है।
यह जानकारी पुलिस उपमहानिरीक्षक, फायर सर्विस मुख्यालय उ0प्र0, लखनऊ श्री आकाश कुलहरि ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत नागरिकों को अग्नि से बचाव तथा सावधानी बरतने के संबंध में जागृत करने के लिये विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा अग्नि सुरक्षा का संकल्प ‘‘स्मंतद थ्पतम ैंमिजलए प्दबतमेम च्तवकनबजपअपजल’’ ‘‘अग्नि सुरक्षा सीखें, उत्पादकता बढ़ाऐं’’ निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल, 2022 को प्रातः 08ः00 बजे स्मृति दिवस परेड, पिन फ्लैग लगाया जायेगा, 14 अप्रैल, 2022 को ही पूर्वान्ह से फायर स्टेशन व महत्वपूर्ण स्थानों पर समस्त फायर स्टेशन क्षेत्रों में फायर रैली निकाल कर जनता को जागरूक करना, 15 अप्रैल, 2022 को पूर्वान्ह से जनपदीय मुख्यालय व तहसील स्तर पर विद्यमान फायर स्टेशनों, के सहयोग से शिक्षा संस्थानों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित निबन्ध, चित्रकला एवं व्याख्यान का आयोजन, 16 अप्रैल, 2022 से 19 अप्रैल, 2022 तक जनपदीय मुख्यालय व तहसील स्तर पर बहुखण्डीय भवनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सभागारों का निरीक्षण, अग्निसुरक्षा से संबंधित जनजागरण ‘‘ स्मंतद थ्पतम ैंमिजलए प्दबतमेम च्तवकनबजपअपजल’’ ‘‘अग्नि सुरक्षा सीखें, उत्पादकता बढ़ाऐं’’ के संकल्प पर विशेष रूप से केन्द्रित होना, बहुखण्डीय भवनों में अग्नि निवारण, जीवन संरक्षा एवं अग्निशमन व्यवस्थाओं की जांच एवं मॉक ड्रिल हेतु अभियान चलाया जाना। गोष्ठी हेतु व्यापार मण्डल के संभ्रान्त व्यक्तियों एवं नागरिकों को बुलाकर विचार-विमर्श किया जाना, 20 अप्रैल, 2022 को पूर्वान्ह से ग्रामीण अंचलों में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाना प्रस्तावित है। अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस तथा अग्नि सुरक्षा सप्ताह प्रत्येक जनपद में मनाया जायेगा।