Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कल तक कुल मिलाकर 30,61,86,555 वैक्सीन की डोज दी गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,11,314 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 90 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,95,71,205 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 35 लोग तथा अब तक कुल 20,47,415 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 362 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 13 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 4,88,999 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,28,22,405 तथा दूसरी डोज 12,64,91,427 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,31,64,547 तथा दूसरी डोज 83,26,330 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 28,31,907 दी गयी। कल तक 25,49,750 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 30,61,86,555 वैक्सीन की डोज दी गयी है।