Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

09 बाढ़ से सुरक्षा की परियोजनाओं हेतु 07 करोड़ 94 लाख 20 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत

Default Featured Image

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में नावार्ड पोषित मद के अंतर्गत 09 चालू परियोजनाओं हेतु स्वीकृत 7271.20 लाख रूपये में से 07 करोड़ 94 लाख 20 हजार रूपये की धनराशि अवमुक्त करते हुए प्रमुख अभियन्ता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उ0प्र0 लखनऊ के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा 09 अप्रैल, 2022 को जारी शासनादेश में कहा गया है कि इस आवंटित धनराशि से जनपद संतकबीरनगर में घाघरा नदी के बायें तट पर स्थित एम0बी0डी0 एम्बैंकमेंट के0बी0 तटबंध की कटान से सुरक्षा हेतु डेªजिंग द्वारा चैनलाइजेशन कार्य की परियोजना हेतु 99.20 लाख रूपये, जनपद आजमगढ़ में घाघरा नदी के दायें तट पर स्थित ग्राम गांगेपुर मठिया रिंगबाध की कटान से सुरक्षा हेतु डेªजिंग द्वारा चैनलाइजेशन कार्य की परियोजना हेतु 99 लाख रूपये तथा जनपद सीतापुर में शारदा नदी के दायें तट पर स्थित ग्राम लीलापुरवा की कटान से सुरक्षा हेतु डेªजिंग द्वारा चैनलाइजेशन कार्य की परियोजना हेतु 99 लाख रूपये की धनराशि की व्यवस्था की गई है।
शासनादेश में कहा गया है कि इसी प्रकार खीरीलखीमपुर, गोण्डा में 01-01 तथा गोरखपुर एवं बाराबंकी में 02-02 परियोजनाओं पर कार्य किया जायेगा। धनराशि को व्यय करते समय कतिपय शर्तों का पालन किया जाना आवश्यक है। व्यय करने से पूर्व सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करके ही कार्य शुरू कराया जायेगा। किसी प्रकार की अनियमितता के लिए इसका समस्त उत्तरदायित्व प्रमुख अभियन्ता सिंचाई एवं संबंधित अधिकारियों का होगा। इसके साथ ही समय-समय पर वित्त विभाग द्वारा जारी शासनादेश का कड़ाई से अनुपालन किये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं।