Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

वन मंत्री ने केक काटकर मनाया ‘‘पृथ्वी दिवस’

Default Featured Image

 प्रदेश के वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरूण कुमार सक्सेना ने आज ‘‘पृथ्वी दिवस’’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बापू भवन स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच केक काटकर ‘‘पृथ्वी दिवस’’ को मनाया। इस अवसर पर उन्होंने लखनऊ स्थित बेगम हजरत महल पार्क में पौधरोपण भी किया।
     श्री सक्सेना ने इस अवसर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारी पृथ्वी के श्रृंगार हैं। हमारे जीवन में वृक्षों का महत्व बहुत अधिक है। इस मौके पर विभाग के सभी कर्मी संकल्प लें कि वे 75-75 वृक्ष लगायेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बारे में लोगों की बीच जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन करने के लिए विश्व भर में पृथ्वी दिवस हर साल 22 अपै्रल मनाया जाता है। पहली बार विश्व धरती दिवस वर्ष 1970 में मनाया गया। उन्होंने कहा पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व बचाये रखने के लिए पृथ्वी की प्राकृतिक धरोहरों को बनाये रखना बहुत आवश्यक है।
     मंत्री जी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि यहि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे कदम उठायेगा, तो उसका परिणाम बहुत बड़ा होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पालीथीन का प्रयोग न करे। कागज का कम इस्तेमाल करें। जगह-जगह वृक्षारोपण किया जाय। प्रदेश सरकार वनावरण बढ़ाने एवं वृक्षावरण की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। पिछले पांच वर्षों में वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण का ऐतिहासिक कार्य किया गया। जन सहयोग मिलने हम उत्तर प्रदेश हर-भरा, प्रदूषण रहित बनाने के दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेंगे।