Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Uttarakhand Weather LIVE: उत्तर प्रदेश के शहरों में गर्मी से राहत नहीं, उत्तराखंड के हिल स्टेशन में मौसम का हाल, जानिए कहां पड़ रही कितनी गर्मी

लखनऊ/देहरादून: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड (UP Uttarakhand Weather) में गर्मी का प्रकोप जारी है। मार्च महीने से ही रेकॉर्डतोड़ गर्मी से हाल-बेहाल है। मौसम के इस बदलाव को लेकर लोगों के मन में कई सवाल आ रहे हैं और लोग अब से ही कयास लगा रहे हैं कि अगले तीन महीनों में क्या होगा। साथ ही मौसम में एक के बाद एक कई बदलाव आखिर किस बात के संकेत हैं। मैदानी इलाकों के साथ ही इस बार मार्च के महीने में पहाड़ी इलाकों में भी रिकॉर्ड गर्मी दर्ज की गई। हिमालयी क्षेत्र के पर्वतीय पर्यटन स्थलों पर भी दिन के वक्त काफी ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। देहरादून, रुद्रप्रयाग या अल्मोड़ा जैसे हिल स्टेशन पर मार्च में 34-35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया, जो बहुत ज्यादा है। इस बार तापमान उन क्षेत्रों के अधिक रहा, अपेक्षाकृत ठंडा मौसम रहना चाहिए था। रविवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिम में गाजियाबाद, नोएडा, आगरा से लेकर पूरब में गोरखपुर, वाराणसी तक मौसम और साथ में उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी भागों के मौसम का हर अपडेट देखिए यहां-

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां नोएडा और गाजियाबाद में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 40 और 24 डिग्री सेल्सियस रहा। आगरा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 42 और 24 रहा। कानपुर में तापमान 41 और 24 डिग्री सेल्सियस। बरेली में 39 और 24 डिग्री सेल्सियस। लखनऊ में 41 और 25 डिग्री, प्रयागराज में 42 और 26 डिग्री, वाराणसी में 42 और 27 डिग्री, गोरखपुर में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24 डिग्री, झांसी में 42 और 25 डिग्री, मेरठ में 40 और 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और हरिद्वार में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 20 और 19 डिग्री रहा। वहीं नैनीताल में 22 और 8, जबकि चमोली में 25 और 8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस मेंलखनऊ 4125नोएडा 4024गाजियाबाद4024आगरा 4224कानपुर 4124बरेली 3924 प्रयागराज 4226वाराणसी 4227गोरखपुर 4124झांसी 4225मेरठ 4025देहरादून 3720हरिद्वार 3819नैनीताल 228 चमोली258

You may have missed