Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Deoria News: SP ने बीजेपी विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा, MLA शलभमणि बोले- भरपूर मुकाबला होगा

Default Featured Image

देवरिया: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया (Deoria) में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) आमने-सामने आते दिख रहे हैं। सपा की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। यहां समाजवादी पार्टी के आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमा कराए जाने का दावा सपा की ओर से किया गया है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इस मामले में स्थानीय विधायक शलभमणि त्रिपाठी पर आरोप लगए। सपा की ओर से कहा गया है कि कार्यकर्ताओं पर पहले फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया और फिर एसपी ने उनके खिलाफ इनाम घोषित कर दिया। इस मामले की जांच के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल देवरिया जाएगा। इस पर विधायक शलभमणि ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा से खिलवाड़ करने के साथ कड़ा मुकाबला होगा।

सपा के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश 27 अप्रैल को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल देवरिया जाएगा। यहां चुनाव के बाद विधायक शलभमणि त्रिपाठी के कहने पर आशुतोष ओझा ने सपा के आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिन्टू सिंह, श्रीप्रकाश सिंह उर्फ नत्थू सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, पिंटू यादव, हर्ष शर्मा, रघुराज प्रताप उर्फ बागी उर्फ अंतर्यामी, राजू सिंह सैथवार और धनेश यादव के खिलाफ दर्ज कराए गए मामलों और उनके खिलाफ इनाम घोषित किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल इस पूरे मामले की जांच करेगा। साथ ही, पीड़ित परिवार से भी मुलाकात करेगा।

8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा देवरिया का दौरा
राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी का 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस पूरे मामले की जांच करेगा। प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, फेफना विधायक संग्राम यादव, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर, पूर्व विधान पार्षद राम अवध यादव, सपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव और सपा के देवरिया जिला अध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव को रखा गया है। सपा कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा दिखाने के लिए इस प्रकार की रणनीति पर काम करती दिख रही है।

शलभमणि ने जताई कड़ी प्रतिक्रिया
भाजपा विधायक ने इस पूरे मामले में कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। शलभमणि त्रिपाठी ने सपा के प्रतिनिधिमंडल भेजने पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता साथियों, देवरिया की महान जनता का मान-सम्मान और उनकी सुरक्षा मेरे लिए सर्वोपरि है। कार्यकर्ता साथियों और देवभूमि के लोगों के साथ हुई किसी भी अप्रिय घटना का डट कर और भरपूर मुकाबला होगा। फिर चाहे झुंड में प्रतिनिधिमंडल पर प्रतिनिधिमंडल भेजते रहिए। ऐसे हर प्रतिनिधिमंडल का देवरिया में स्वागत है। विधायक ने सीधे सपा की चुनौती को स्वीकार कर बड़ा संदेश दे दिया है।