Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आगरा बवाल: साजिद ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, बोला- वो मेरी पत्नी है…, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार  

Default Featured Image

उत्तर प्रदेश में आगरा के कस्बा रुनकता की युवती को ले जाने वाले जिम संचालक साजिद के परिजनों ने पुलिस पर आगजनी के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उधर साजिद के सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में वह युवती को पत्नी बताते हुए उसको सुपुर्दगी में देने और सुरक्षा की गुहार लगा रहा है।

कस्बे की युवती को जिम संचालक साजिद 11 अप्रैल को ले गया था। परिजनों ने कस्बा के जिम संचालक साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अपहरण का आरोप लगाया था। युवती को पुलिस ने 13 अप्रैल को दिल्ली से बरामद किया था। उसे आशा ज्योति केंद्र कें रखा गया। इसके बाद साजिद, उसके भाई और चाचा के घरों में आग लगाई गई थी। आगजनी के मामले में नौ आरोपी जेल जा चुके हैं। 11 नामजद अब भी फरार हैं। 200 अज्ञात आरोपी भी हैं।
साजिद के पिता मोहम्मद मुगनी का आरोप है कि घर में आगजनी के साथ लूटपाट भी की गई। पुलिस उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही। थाना प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि आगजनी के मामले में मुकदमा दर्ज है। इसमें कार्रवाई की जा रही है।

साजिद का रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया। इसमें वह कह रहा है कि पत्नी को सुपुर्दगी में लेना चाहता है। पुलिस से दो बार व्हाट्स एप कॉल पर बात की। पुलिस ने पत्नी से भी बात कराई। आरोप लगाया कि पुलिस गुमराह कर रही है। वह दो बार आया, लेकिन पुलिस नहीं आई। उसको जान का खतरा है। उसने वीडियो में जिलाधिकारी और एसएसपी से सुरक्षा और पत्नी को सुपुर्दगी में देने की गुहार लगाई है।

चौकी रुनकता के प्रभारी विजय विक्रम ने बताया कि साजिद पुलिस के सामने नहीं आया है। उसे युवती को सुपुर्दगी में लेने के लिए सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा।

विस्तार