Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष द्वारा जनपद कासगंज में की गयी महिला जन सुनवाई

‘मिशन शक्ति 4.0’’ के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह एवं सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग सोरों जनपद कासगंज के सभागार में महिलाओं से सम्बंधित जन सुनवाई कार्यक्रम का गत दिवस आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान कुल 09 प्रकरण प्राप्त हुए। प्रस्तुत प्रकरण में महिलाओं द्वारा घरेलू हिंसा एवं जमीनी विवाद के सम्बंध में प्रकरण प्रस्तुत किये गये। जिसके उपरान्त उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह एवं सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित द्वारा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी/प्रभारी अधिकारियों से मिशन शक्ति फेज-4.0 एवं कल्याणकारी योजनाओं एवं जागरूकता शिविर क सम्बंध में विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह द्वारा जन सुनवाई के दौरान प्रस्तुत प्रकरण को जल्द से जल्द निस्तारण किये जाने के सम्बंध में निर्देश दिये गये।
उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमता सिंह एवं सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिलाओं व विधवा पेंशन इत्यादि एवं महिलाओं से सम्बंधित विभागीय योजनाओं की प्रगति के सम्बंध में विस्तार से समीक्षा की।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कासगंज, डिप्टी सीएमओ जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री ओम प्रकाश सिंह यादव, सीओ सदर जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोरों, महिला थानाध्यक्ष, श्री अभिषेक गौतम, श्रीमती रितु यादव, श्रीमती ललितेश, श्रीमती रूकईया जहां, श्रीमती प्रियंका यादव उपस्थित रहे।