Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

हुनरमंद कैदियों की प्रतिभा का उपयोग करके राजस्व प्राप्त किया जाय-श्री धर्मवीर प्रजापति

  उ0प्र0 के कारागर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने जेलों के सुरक्षा व्यवस्था, चाक-चौबन्द किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टि से जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही समय के हिसाब से सुरक्षा उपकरणों को हमेशा क्रियाशील बनाये रखने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से विचाराधीन कैदियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है।
श्री प्रजापति कल बुधवार को कारागार मुख्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जेलों में स्थापित किये गये कैमरों को बदलकर नये कैमरे लग वाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कैदियों की सृजनात्मक क्षमता का अधिकतम उपयोग करते हुए उनके अन्दर की कला को प्रोत्साहित किये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बहुत से कैदी सिलाई, कढ़ाई, बुनाई में काफी कुशल व दक्ष होते हैं उनकी प्रतिभा का कुशल प्रयोग किया जाना चाहिए। उनके उत्पादों को बाजारों में बेचकर राजस्व अर्जन किया जा सकता है।
श्री धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जेलों में बन्द कैदियों से नियमित अन्तराल पर संवाद करें। इससे उनकी मनोदशा में सुधार होगा एवं जेल परिसर का माहौल भी बेहतर होगा।

You may have missed