Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

वृक्षारोपण अभियान-2022 को सफल बनाने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला काकिया जाये आयोजन

Default Featured Image

प्रदेश के वन राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्री अरूण कुमार सक्सेना द्वारा विभाग द्वारा तैयार की गई 100 दिन की कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही विभाग द्वारा तैयार किये गये प्रजेंटेशन का अवलोकन किया तथा इस वर्ष होने वाले वृक्षारोपण अभियान-2022 से पूर्व विभागीय व अन्य विभागों द्वारा किये जाने वाले वृक्षारोपण के लक्ष्य की जानकारी प्राप्त की।
वन मंत्री ने आज यहां स्थित वन विभाग मुख्यालय पर पारिजात सभाकक्ष का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस वर्ष किये जाने वाले 35 करोड़ वृक्षारोपण के निर्धारित लक्ष्य को समय से पूर्ण किया जाये। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत भी अच्छी किस्म के पौधे लगाये जाये तथा जो गॉव नदियों के किनारे स्थित हैं तथा स्टेट हाई-वे एवं नेशनल हाई-वे के किनारे अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाये। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान-2022 को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाये, जिसमें संबंधित विभाग के मंत्रीगणों को भी आमंत्रित किया जाये। वृक्षारोपण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये तथा  आमजन को भी अभियान के प्रति जागरूक किया जाये। वन मंत्री ने गोरखपुर में स्थापित हुए चिड़ियाघर में सफेद बाघ लाने की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।  
कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान विभाग के राज्यमंत्री श्री के0पी0 मलिक ने कहा कि जिला वृक्षारोपण समिति में विभागीय अधिकारियों के अलावा श्रम सेवा संगठनों, व्यापार यूनियन, मेडिकल एसोसिएशन, एन0जी0ओ0 तथा प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्यों को शामिल किया जाये जिससे वृक्षारोपण के प्रति बड़े से लेकर बच्चों तक जागरूक हो सकें।
कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा तैयार की गई 100 दिन की कार्ययोजना के लक्ष्य पर तेजी से कार्य किया जा रहा है तथा लक्ष्य को समय से पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान-2022 की तैयारियां भी तेजी से चल रही है तथा शासन द्वारा निर्धारित किये गये 35 करोड़ वृक्षारोपण के लक्ष्य को भी समय से पूर्ण किया जायेगा।
इस अवसर पर पर्यावरण विभाग के सचिव श्री आशीष तिवारी, वन विभाग की प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष श्रीमती ममता संजीव दुबे, वन निगम के प्रबंध निदेशक श्री संजय सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।