Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Agra: पुलिस चौकी के पास युवक को चाकू मारकर किया घायल, आरोपी साथी फरार

Default Featured Image

आगरा के जीवनी मंडी में सोमवार शाम को पुलिस चौकी के पास एक युवक को साथी ने चाकू मार दिया। उसके हाथ और माथे पर प्रहार किए गए। इससे युवक घायल हो गया। आरोपी युवक घटना के बाद भाग गया। लहूलुहान हालत में युवक सड़क पर गिर गया। घायल युवक को सड़क पर पड़ा देख लोग जुट गए। वीडियो बनाने लगे। मगर, किसी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस पहुंची। तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जीवनी मंडी चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि छत्ता स्थित गाड़ी वाली बस्ती निवासी रजत अपने एक मित्र के साथ सोमवार शाम को यमुना किनारे पर आया था। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। रजत जीवनी मंडी आ गया। तभी पीछे से उसका साथी आया। उनमें फिर से विवाद होने लगा।

आरोप है कि युवक ने चाकू निकाल लिया। इसके बाद रजत पर मारने लगा। उसके हाथ और माथे पर वार किए। रजत ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी हमला करता रहा। इस बीच लोग भी जुट गए। मगर, कोई आरोपी को नहीं पकड़ सका। चौकी प्रभारी का कहना है कि घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उनके परिजनों को भी सूचना दी गई। देर रात परिजन तहरीर देने पहुंच गए थे।