Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह ने जनपद बागपत में सुनी महिला समस्याएं, जनकल्याणकारी योजनाएं की दी जानकारी

आज 18 मई, 2022 को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा मिशन शक्ति  के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाए जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक की सुगमता की दृष्टि से आज राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह ने गौरीपुर जवाहर नगर प्राथमिक विद्यालय, जनपद बागपत में महिलाओं को सशक्त करने में महिलाओं के लिए सरकार द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उनके बारे में बहुत ही विस्तार से जानकारी दी गयी।
श्रीमती सुषमा सिंह ने कहा कि महिला अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है उनके लिए हर जगह स्थान दिए जा रहे हैं उन्होंने कहा महिलाओं का उत्पीड़न भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आज घरेलू हिंसा व पारिवारिक समस्या, महिला उत्पीड़न जैसी आदि समस्याएं महिला आयोग की  उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह के समक्ष 17 शिकायतें प्राप्त हुई जिन पर उन्होंने पुलिस को त्वरित गति से कार्य करने के लिए कहा उन्होंने कहा पुलिस द्वारा जो मामले हैं उनकी जांच कर उन पर आवश्यक कार्यवाही की जाए महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों का संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा किसी भी विभाग में महिला संबंधित मामला लंबित नहीं रहना चाहिए जो नियमानुसार है वह कार्यवाही अवश्य होनी चाहिए ।
उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह ने कहा कि परिवार के सदस्य बच्चों द्वारा चलाए जा रहे फोन पर भी नजर रखें कि फोन का सही यूज़ हो रहा है या कहीं मिस यूज तो नहीं हो रहा है बच्चों पर रखें पैनी नजर।