Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Road Accident: मथुरा के महावन में यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल

Default Featured Image

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 19 May 2022 05:08 PM IST

सार
दिल्ली से जौनपुर जा रही डबल डेकर बस में करीब 35 सवारियां थीं। हादसे में 20 घायल हो गईं। पांच की हालत गंभीर बताई गई है। 

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

मथुरा के महावन क्षेत्र में बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर सवारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 133 के समीप डबल डेकर बस असंतुलित होकर पलट गई। बस दिल्ली से सवारियां लेकर जौनपुर जा रही थी। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के मुताबिक डबल डेकर बस में करीब 35 सवारियां थीं। रात करीब 10 बजे यह बस दिल्ली से जौनपुर के लिए रवाना हुई थी। देर रात करीब एक बजे माइलस्टोन 133 के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते में बस में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

विस्तार