Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UPSC Topper 2021 Shurti Sharma: सफर में साथ रहने वाले सभी लोगों का जाता है सफलता का क्रेडिट- आईएएस टॉपर श्रुति शर्मा

UPSC Topper 2021 Shurti Sharma: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा 2021 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम में टॉप-4 में लड़कियां ही शामिल हैं। पहला स्थान – श्रुति शर्मा, दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल, तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला, चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा ने प्राप्त किया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

टॉपर बनी श्रुति शर्मा
उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली श्रुति शर्मा  ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान प्राप्क कर परिवार का मान बढ़ाया है। परिणाम पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए श्रुति शर्मा ने अपनी सफलता का क्रेडिट उन सभी को दिया है जो इस सफर में उनके साथ रहे हैं। उन्होंने अपने परिजनों और दोस्तों जिन्होंने उनका हर समय साथ दिया उन्हें धन्यवाद दिया है।

जेएनयू से पढ़ीं हैं श्रुति
श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी।