Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UPSC Topper Shruti Sharma: JNU और सेंट स्टीफंस से पढ़ाई.. जामिया से तैयारी, जानिए कौन हैं यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा

Default Featured Image

बिजनौर: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया। श्रुति शर्मा (Shruti Sharma) ने पहला स्थान हासिल किया है। श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजौर की रहने वाली है। श्रुति शर्मा सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की छात्रा रह चुकी हैं। श्रुति शर्मा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया रेजीडेंशियल कोचिंग एकेडमी से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली श्रुति शर्मा ने इतिहास की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दो वर्ष तक जामिया आरसीए से तैयारी की। श्रुति ने बताया कि सिविल परीक्षा में हिस्ट्री उनका ऑप्शन सब्जेक्ट था।

दूसरे प्रयास में मार लिया मैदान
सिविल सेवा में टॉप रैंक हासिल करने वाली श्रुति शर्मा का ये दूसरा अटेम्प्ट था। अपने पहले प्रयास में वह केवल एक नंबर से रह गई थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने एक बार फिर से यूपीएससी परीक्षा दी और इस बार श्रुति ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद अकसर कम ही परीक्षार्थी करते हैं।

घर में रहा पढ़ाई का माहौल
श्रुति ने बाताया कि उनके घर पर शुरुआत से ही पढ़ाई को लेकर काफी सख्त माहौल रहा है। उनकी माता शुरू से ही बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी सख्त रही हैं। घर पर पढ़ाई-लिखाई का माहौल होने के कारण ही परीक्षा में सफलता करने में काफी मदद मिली।

पढ़ाई के साथ मनोरंजन जरूरी- श्रुति
श्रुति ने बताया कि अकसर लोग सिविल सेवा और अन्य दूसरे एग्जाम की तैयारी के दौरान खुद को पूरी तरह से सभी चीजों से अलग कर लेते हैं। श्रुति ने बताया कि उनके साथ कुछ उल्टा है, मेरे लिए जरूरी था कि पढ़ने के बाद मुझे ब्रेक चाहिए होते हैं। पढ़ाई से ब्रेक के दौरान मैं वॉक करना, पिक्चर देखना बहुत पंसद करती हूं।