Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Agra: दबंगों ने श्मशान के रास्ते पर किया कब्जा, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

Default Featured Image

आगरा के कस्बा मिढ़ाकुर में श्मशान के रास्ते पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। सोमवार की सुबह शव लेकर श्मशान जा रहे लोगों को रास्ता बंद मिला, जिससे वो भड़क गए। उन्होंने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बातचीत कर जाम खुलवाया। इसके बाद श्मशान पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

थाना मलपुरा क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में श्मशान तक जाने वाले रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिसके कारण दाह संस्कार करने में काफी परेशानी आती है। रविवार रात को कस्बा निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सुबह को परिजन उसका शव लेकर श्मशान जा रहे थे, लेकिन उन्हें रास्ता बंद मिला। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

श्मशान के लिए रास्ता ना होने के कारण आक्रोशित ने आगरा-जयपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। नायब तहसीलदार के साथ राजस्वकर्मी पहुंच गए। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में श्मशान के लिए आठ फीट चौड़ा रास्ता छोड़ गया। इसके बाद लोगों ने हाईवे से शव हटाया, तब जाकर जाम खुला।