Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सहारनपुर व बस्ती मण्डल के विभिन्न जनपदों की पर्यटन विकास की योजनाएं पूरी

राज्य सेक्टर के अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपदो में पर्यटन विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन के क्रम में सहारनपुर मण्डल के मुजफ्फरनगर जनपद में पौराणिक स्थल शुक्रताल का पर्यटन विकास 893ण्10 लाख रूपये की लागत से पूरा कराया गया है। इसी प्रकार सहारनपुर स्थित महाश्री त्रिपुरावाला मन्दिर देवबंद का सौन्दर्यीकरण का कार्य 78ण्99 लाख रूपये से पूरा कराया गया है। इसी प्रकार सहारनपुर जनपद में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार विधानसभा क्षेत्र नकुड़ में बनखण्डी महादेव मन्दिर सरसांवा के पर्यटन विकास का कार्य 87ण्55 लाख रूपये से पूरा कराया गया है।
यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने देते हुए बताया कि मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र बेहट जनपद सहारनपुर में स्थित माँ शाकुम्भरी देवी के पर्यटन विकास के कार्य के लिए 16ण्04 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। वर्तमान समय में कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा जनपद शामली के ग्राम गन्देवड़ा में गंगा एवं यमुना नदी से निकली नहरो के संगम स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 81ण्48 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि बस्ती मण्डल के जनपद बस्ती में माँ देवखाल बबुआ के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य 44ण्71 लाख रूपये से पूरा करा लिया गया है। इसके अलावा देवरिया माफी मन्दिर का पर्यटन विकास का कार्य भी 51ण्86 लाख रूपये की धनराशि से पूरा करा लिया गया है। इसके अतिरिक्त बस्ती के ऐतिहासिक स्थल छावनी स्थित रामरेखा स्थल का जीर्णोद्वार कार्य 60ण्91 लाख रूपये से कराया गया है। यह कार्य कार्यदायी संस्था यू0पी0सिडकों को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं। जहां कमी पायी जायए उसको सुधार कर ले।