Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Board Result 2022 Date Live: इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां पढ़ें हर अपडेट

Default Featured Image

UP Board Result : आजमगढ़ में 1.77 लाख परीक्षार्थी

हाई स्कूल में 96]625 व इंटरमीडिएट में 81,210 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिले के 279 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। छात्र जानना चाहते हैं कि उनका परिणाम कब घोषित किया जाएगा।

07:51 PM, 10-Jun-2022

यूपी बोर्ड 2022 : आजमगढ़ में एक लाख 77 हजार 835 परीक्षार्थी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई थी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में कुल एक लाख 77 हजार 835 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

07:35 PM, 10-Jun-2022

UP Board Result 2022 Live : वाराणसी में 93 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा में इस बार 131 केंद्रों पर 93 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें इंटरमीडिएट के 47,508 (छात्राएं-  23,714) और  हाईस्कूल के  46,489 (छात्राएं- 23,162) परीक्षार्थी शामिल हैं।

07:16 PM, 10-Jun-2022

Uttar Pradesh Board Result : बीते साल वाराणसी जिले में 97 फीसदी हुए थे पास

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई थी। 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षा में वाराणसी जिले में 97 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी।

06:51 PM, 10-Jun-2022

UP Board Result 2022 : UP Minister says Result will be Soon

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। इसके अलावा भी आपको सभी अपडेट सबसे पहले देगा। यूपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बताया कि रिजल्ट 15 जून के बाद जारी किया जाएगा।

06:35 PM, 10-Jun-2022

UP Board Result : सैकड़ों छात्र कर रहे इंतजार

वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया समेत पूर्वांचल के लाखों छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। संभावना है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट अगले हफ्ते जारी किया जा सकता है।

06:12 PM, 10-Jun-2022

UPMSP : UP Board Result 2022 Latest Update

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी होने का बेसब्री से स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को लेकर छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

05:46 PM, 10-Jun-2022

UPMSP : UP Board Result 2022

यूपी बोर्ड का दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और  upmsp.edu.in पर जारी करेगा। छात्र अपना यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सबसे पहले हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।

05:24 PM, 10-Jun-2022

UPMSP Result 2022: परिणाम की घोषणा ऑनलाइन होगी

परिणाम को लेकर अब छात्रों की बेसब्री भी बढ़ने लगी है। यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं के परिणाम की घोषणा ऑनलाइन रूप से की जाएगी।

05:02 PM, 10-Jun-2022

UP Board Result 2022: कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में अभी फिलहाल कोई सूचना जारी नहीं की है। संभावना जताई जा रही है कि जून के तीसरे सप्ताह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 जारी करेगा।

04:45 PM, 10-Jun-2022

UP Board Exam 2022: 51.92 लाख ने कराया था रजिस्ट्रेशन, 48 लाख ने दी परीक्षा

इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे। हालांकि, इनमें से लगभग 48 लाख छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं।

04:20 PM, 10-Jun-2022

UP Board Exam Result : ठप हो सकती है यूपीएमएसपी की वेबसाइट

यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट की तारीख जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं।

04:01 PM, 10-Jun-2022

UP Board Result 2022: अगर क्रैश हुई बोर्ड की वेबसाइट

आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है। इस स्थिति में छात्रों और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसलिए, आप यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम  की रिजल्ट वेबसाइट – results.amarujala.com पर भी देख सकते हैं।

03:45 PM, 10-Jun-2022

UP Board Result Live: पर मिलेगा परिणाम से जुड़ा हर अपडेट
उत्तर प्रदेश दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट  आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट www.amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा  आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा।

03:38 PM, 10-Jun-2022

यूपी बोर्ड रिजल्ट : यूपी बोर्ड परिणाम किन वेबसाइट पर देखें?

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in के साथ ही  की रिजल्ट वेबसाइट – results.amarujala.com पर भी देखे जा सकते हैं।