Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Board Result 2022 Live: तो अब इस दिन आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

Default Featured Image

08:00 AM, 11-Jun-2022

UP Board Result Live: बोर्ड ने दोबारा कराए थे प्रैक्टिकल 
यूपी बोर्ड ने  करीब 1 लाख छात्रों के लिए 17 से 20 मई, 2022 तक प्रायोगिक परीक्षा दोबारा से आयोजित कराई थी। ये छात्र किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। 

 

07:52 AM, 11-Jun-2022

UP Board Result Live: इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे अपना परिणाम
upmsp.edu.in
upresults.nic.in

results.upmsp.edu.in

07:28 AM, 11-Jun-2022

UP Board Result Live: इस महीने में हुई थी परीक्षाएं
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने राज्य में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 के बीच किया था। बोर्ड परिणाम 15 जून के बाद रिजल्ट जारी कर सकता है। 

 

07:13 AM, 11-Jun-2022

UP Board Result 2022: यहां देख सकेंगे परिणाम
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकेंगे।

 

07:01 AM, 11-Jun-2022

UP Board Result: आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों के लिए मिलेंगे अंक
यूपीएमएसपी की ओर से छात्रों को जो भी प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों के लिए बोनस अंक दिए जाएंगे।

06:48 AM, 11-Jun-2022

UP Board Result Live 2022: 15 जून के बाद कक्भी भी जारी होंगे परिणाम
यूपीएमएसपी की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 जून, 2022 के बाद कभी भी जारी कर दिया जाएगा। 

06:28 AM, 11-Jun-2022

UP Board Result Live: जल्द खत्म होने वाला है इंतजार
बता दें कि करीब 47 लाख छात्रों  ने इस साल दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा के बाद से अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। 

09:20 PM, 10-Jun-2022

UP Board Result 2022: परिणाम की घोषणा 15 जून के बाद कभी भी

UP Board Result 2022 माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से राज्य में आयोजित की गई 12वी कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा 15 जून के बाद कभी भी की जा सकती है। परिणाम को लेकर अब छात्रों की बेसब्री भी बढ़ने लगी है।

08:25 PM, 10-Jun-2022

UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जारी करेगी रिजल्ट

ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और12वीं का रिजल्ट एक ही दिन और एक ही समय पर जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से इसे लेकर जल्द ही सूचना जारी कर दी जाएगी।

08:17 PM, 10-Jun-2022

UP Board Result 2022: आगरा जिले के 1.17 लाख छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार

आगरा जिले के 1.17 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट 15 जून तक जारी हो सकता है। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी।

07:29 PM, 10-Jun-2022

UP Board Result live : Result Assessment Compelete

बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य पहले ही संपन्न हो चुका है। अब परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। 

07:08 PM, 10-Jun-2022

UP Board Exam Result 2022: 10th 12th Result Update

इनमें से हाईस्कूल के 558,660 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं इंटरमीडिएट के 474,312 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आगरा, अलीगढ़, मेरठ और सहारनपुर मंडलों के 17 जिलों के परीक्षार्थी हैं।

06:56 PM, 10-Jun-2022

UP Board Result 2022: पश्चिमी यूपी में दसवीं-बारहवीं के 10 लाख छात्र

विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरठ क्षेत्र के 10,32,972 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

06:35 PM, 10-Jun-2022

यूपी बोर्ड परिणाम : upmsp.edu.in पर होंगे जारी
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी।   

06:10 PM, 10-Jun-2022

UP Board Result 2022 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द

पश्चिमी यूपी के 10 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट 15 जून तक जारी होने की उम्मीद है।