Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

खतरनाक: भीषण गर्मी में प्रदूषण से घुट रही सांस, देश के 133 शहरों में मेरठ दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, 324 AQI

भीषण गर्मी के बीच प्रदूषण भी कहर ढा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी बुलेटिन में रविवार को  मेरठ देश के 133 प्रदूषित शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर रहा। यहां एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 324 पहुंच गया। सेहत की दृष्टि से हवा बेहद खराब रही। बुजुर्गों और दमा के मरीजों को सांस लेने में भी तकलीफ हुई। वहीं भीषण गर्मी से हाल बेहाल हैं। अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 रहा, जिससे लोग बेहाल रहे।

बुलेटिन के अनुसार हापुड़ और हरियाणा का कैथल प्रदूषण के मामले में रविवार को पहले नंबर पर रहा। मेरठ में रविवार को सुबह से ही प्रचंड गर्मी के बीच शहरवासियों का जीना मुहाल हो गया। गर्मी के तेवर ऐसे थे मानो आसमान से आग बरस रही हो। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा रहा। सोमवार को भी सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। भारतीय कृषि प्रणाली अनुंसधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। अभी गर्मी के तेवर बरकार रहेंगे और 17 व 18 जून को बूंदाबांदी और बादलों की गरज के बीच धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  Meerut: आज  कार्यालय में डॉक्टरों से संवाद करेंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

दिल्ली रोड, बेगमपुल सबसे ज्यादा प्रदूषित
इलाका  एक्यूआई
शॉप्रिक्स मॉल के पास: 336
बेगमपुल: 333
बागपत रोड: 328
पल्लवपुरम:327
जयभीमनगर: 320
गंगानगर: 310
केसरगंज:309
घंटाघर: 307

जून में हवा दूसरी बार बेहद खराब श्रेणी में
दिनांक                      एक्यूआई
एक जून                     257
दो जून                       148
तीन जून                     213
चार जून                     212
पांच जून                     251
छह जून                     191
सात जून                     231
आठ जून                     343
नौ जून                       269
10 जून                     267
11 जून                     346
12 जून                     324

गर्मी के तेवर लगातार तल्ख:
तारीख  अधिकतम न्यूनतम
7         42.6    24.0
8         42.1     27.2
9         43        26.8
10        42.2      6.8
11        42.0      24.9
12        42.6      23.4