Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Board Result 2022 Live Updates: लाखों छात्र कर रहे इंतजार, जानें कब आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट?

Default Featured Image

UP Board Sarkari Result Live: अपना मनपसंद काम करें
छात्र यह बात अच्छे से समझ लें कि परीक्षा के बाद का खाली समय काफी महत्वपूर्ण है। यही समय है जब आप अपना मनपसंद काम कर सकते हैं। छात्र अपना मनपसंद सिनेमा देखें, गानें सुनें, गेम खेलें। इसके साथ ही अपने परिवार के साथ समय भी व्यतीत करें।

09:06 AM, 14-Jun-2022

Up Board 10th Result 2022 Live : पूरी नींद लिया करें
छात्र परीक्षा के परिणाम की टेंशन में अपनी नींद से समझौता न करें। तनाव को कम रखने के लिए बेहतर नींद लेना जरूरी है। नींद न लेने से मन में उदासीनता, नकारात्मकता और तनाव में वृद्धि होती है। इसलिए इससे बचें।

08:59 AM, 14-Jun-2022

UP Board Result 2022: नकारात्मक विचारों और लोगों से दूर रहें

बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र सबसे पहले नकारात्मक विचारों और नकारात्मक लोगों दोनों से ही दूर रहें। रिजल्ट को लेकर नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। नकारात्मक विचार किसी भी तरह से अच्छे नहीं होते। ऐसे लोगों से भी दूर रहें जो परिणाम को लेकर आपके मन में सवाल या नकारात्मकता का भाव पैदा करें।

08:49 AM, 14-Jun-2022

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड की परीक्षा परिणाम
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल रहे विद्यार्थी अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी  की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

08:37 AM, 14-Jun-2022

UP Board Result 2022: यूपीएमएसपी ने की बोनस अंक देने की घोषणा
यूपीएमएसपी ने घोषणा की थी कि वह उन विषयों में बोनस अंक देगा जहां बोर्ड के पेपर में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछे गए थे।

08:28 AM, 14-Jun-2022

UP Board Result 2022: बीते साल क्या रहा था परिणाम
बारहवीं कक्षा का रिजल्ट साल 2021 में 97.88 फीसदी रहा था। बोर्ड ने बीते साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची जारी नहीं की थी।

08:21 AM, 14-Jun-2022

UP Board 10th Result: कक्षा दसवीं की परीक्षा में इतने छात्र हुए थे शामिल
उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 51 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 27 लाख से अधिक छात्रों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था।

08:13 AM, 14-Jun-2022

UP Board Result 2022: कुल प्राप्तांक और कुल अंकों का पता लगाएं
यूपी बोर्ड परिणाम 2022 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट प्रतिशत की गणना करने के लिए सबसे पहले छात्रों को मार्कशीट में दिए गए प्राप्तांकों को जोड़कर उनका योग यानी सम या टोटल करना है।
08:00 AM, 14-Jun-2022

UP Board Result : कैसे कैलकुलेट होगी 10वीं-12वीं की पर्सेंटेज?
ऐसा करने के बाद आपको कुल अंकों का पता लगाना है। इसका आसान तरीका है कि सभी विषयों के अधिकतम अंक जोड़ कर कुल अंकों का पता कर लें।

07:57 AM, 14-Jun-2022

UP Board Result 2022: चेकिंग के दौरान मिली कुछ अनखी कॉपियां
यूपी बोर्ड परीक्षा में किसी ने सीता-राम लिखकर भर दी पूरी कॉपी तो कोई पक्षियों की प्यास बुझाने की कर रहा था अपील। शादी का हवाला देकर भी मांगे गए थे नंबर।

07:54 AM, 14-Jun-2022

UP Board Result 2022 Live: छात्रों को सफल होने के लिए चाहिए इतने अंक
छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए 100 में से 33 अंक हासिल करने होंगे। अगर छात्र किसी एक विषय में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

07:47 AM, 14-Jun-2022

UP Board results 2022: 51 लाख छात्रों ने कराया था पंजीकरण
उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 51 लाख 92 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था
07:44 AM, 14-Jun-2022

UP Board 2022 Result : ठप हो सकती है यूपीएमएसपी की वेबसाइट
यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट की तारीख जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं।
07:31 AM, 14-Jun-2022

UP Board Result 2022: शीघ्र घोषित होंगे यूपी बोर्ड के नतीजे
अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शीघ्र ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

07:28 AM, 14-Jun-2022

UP Board Result 2022 Live: इन वेबसाइट्स पर जारी होंगे परिणाम
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
Results.amarujala.com